जानिए- आज आपके शहर में कहां पर क्या होंगे कार्यक्रम
कानपुर शहर में रोजाना कार्यक्रमों के आयोजन का सिलसिला जारी रहता है। हिमालयन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट आफ योग साइंस एंड फिलासफी की ओर से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भजाजंलि अभिषेक गीतांजलि गेस्ट हाउस माल रोड में दोपहर चार बजे।
By Shaswat GuptaEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 06:30 AM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 06:30 AM (IST)
कानपुर, जेएनएन। शहर में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के चलते जगह जगह कार्यक्रमों का आयोजन होता है। अनलाक के बाद प्रदर्शनी, प्रतियोगिता और अन्य कार्यक्रम भी शुरू हो गए हैं। शनिवार को शहर में होने वाले कार्यक्रम कुछ इस तरह से हैं।
- ज्ञापन: विद्युत उपभोक्ता कल्याण मंच की ओर से बिजली की समस्याओं को लेकर सिविल लाइंस में प्रबंध निदेशक को ज्ञापन सुबह 11 बजे।
- राजस्व संग्रह सीजनल अमीन कर्मचारी सेवक वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से विनियमितिकरण की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के आवास पर ज्ञापन सुबह 11 बजे।
- दान : भारत स्वाभिमान न्यास कानपुर पूर्व की ओर से अन्नदान सैनिक पार्क विमान नगर रामादेवी में सुबह 11 बजे।
- भजाजंलि : हिमालयन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट आफ योग साइंस एंड फिलासफी की ओर से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भजाजंलि अभिषेक गीतांजलि गेस्ट हाउस माल रोड में दोपहर चार बजे।
- सम्मान : भाजपा कार्यालय में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में महंतों का सम्मान दोपहर दो बजे।
- गुरु पूर्णिमा के अवसर पर योग गुरु का सम्मान राम मंदिर निरालानगर में सुबह छह बजे।
- अभियान : रोटरी क्लब आफ कानपुर की ओर से भारतीय खिलाडिय़ों के उत्साहवर्धन के लिए बधाई संदेश हस्ताक्षर अभियान नानाराव पार्क में सुबह 10 बजे।
- प्रवचन : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सुंदरकांड व प्रवचन बीएनएसडी इंटर कालेज चुन्नीगंज में दोपहर तीन बजे।
- परिचर्चा : सुहानी कविताएं पुस्तक पर परिचर्चा उप्र वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान में दोपहर 4:30 बजे।
- पूजन : गुरु पूर्णिमा पर गुरु पूजन मानस धाम सिविल लाइंस जेल चौराहा महिला पार्क में दोपहर 12:30 बजे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें