कानपुर विकास प्राधिकरण ने गलती सुधारी, अभी आंखें मूंदे है राजस्व विभाग
कानपुर हिन्दुपुर में केडीए ने पिछले दिनों अवैध निर्माण गिरा दिए थे लेकिन तहसील के राजस्व विभाग ने अभी तक बेदखली आदेश पर कार्रवाई शुरू नहीं की है। इसका लाभ उठाकर आसपास की खाली जमीन पर भी लोगों ने कब्जा करना शुरू कर दिया है।
कानपुर, जागरण संवाददाता। सालों बाद केडीए ने अपनी गलती सुधार ली लेकिन तहसील विभाग आंखे मूंदे हुए है। विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण गिरा दिए है लेकिन तहसील विभाग बेदखली के आदेश के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। सन्नाटा खींचे हुए है। इसके चलते भूमाफिया के हौसले बुलंद है। अफसरों की अनदेखी का फायदा उठाकर फिर से धीरे-धीरे कब्जा कर रहे है। इसका लाभ उठाकर आसपास की खाली जमीन पर भी लोगों ने कब्जा करना शुरू कर दिया है।
बैराज से बिठूर जाने वाले रास्ते में दायीं तरफ डूब क्षेत्र पर लोगों ने कब्जा करके टाउनशिप बसा दी है।इस मामले को दैनिक जागरण ने सबसे पहले उजागर किया था।इसके बाद केडीए का अमला हरकत में आया। हिन्दुपुर में कब्जा करने वालों को नोटिस दी। इसके बाद भी कब्जा नहीं हटाने पर मुकदमा भी दर्ज कराया। इसके बाद भी निर्माण होने पर उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने 17 अक्टूबर 2021 को अभियान चलाकर न्यू कानपुर सिटी में कब्जे हटाने के साथ ही हिन्दुपुर में भी कब्जा हटा दिए। वहीं तहसील विभाग ने हिन्दुपुर में आराजी संख्या 540 में रकबा 0.0600 हेक्टेयर में कब्जा करने वालों को बेदखली करने के साथ ही जुर्माना भी आरोपित किया है। कब्जा करने वालों को नोटिस भी दे दी है लेकिन कार्रवाई अभी तक नहीं की है। इसके चलते कब्जेदारों के हौसले बुलंद है।
वहीं सिंहपुर से कल्याणपुर जाने वाले रास्ते में पडऩे वाली एक बैंक के पीछे विकास प्राधिकरण ने पिछले दिनों अवैध प्लाङ्क्षटग के खिलाफ अभियान चलाया था। न्यू कानपुर सिटी योजना के चलते यहां पर 13 अक्टूबर 2017 से नक्शा पास करने पर रोक लगी है इसके बाद भी निर्माण हो गए। उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने यहां पर अक्टूबर माह में दो बार छुट्टी के दिन अभियान चलाकर कई अवैध टाउनशिप गिरा दी थी। फिर से प्लाङ्क्षटग करने वालों पर कार्रवाई के आदेश दिए है। एसडीएम सदर अनुराज सिंह ने बताया कि हिन्दुपुर में बेदखली के आदेश को अमल कराया जाएगा। कब्जों को हटाया जाएगा।