Beauty Parlour से ही दुल्हन को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगे बराती, जानें कानपुर देहात का ये पूरा मामला
यादव नगर गांव में कलेक्टर ङ्क्षसह यादव की पुत्री का विवाह तुलसीपुर सौरिख कन्नौज निवासी अमित यादव के साथ तय थी। सोमवार रात बरात पहुंची थी उसी समय दुल्हन का भाई मुलायम ङ्क्षसह यादव उसे लेकर बेला रोड स्थित ब्यूटी पार्लर गया था।
कानपुर, देहात, जेएनएन। शादियों के इस समय में तरह-तरह के और अलग-अलग प्रकार के विवाद प्रकाश में आ रहे हैं। विवादों की इस श्रृंखला में अब कानपुर देहात का नाम भी जुड़ गया है। वाकया कुछ यूं था कि क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन को वहां से नशे में धुत कुछ बराती अपने संग लेकर जाने की जिद करने लगे। वधू पक्ष ने विरोध किया तो दोनों तरफ से जमकर हाथापाई हुई। पुलिस ने छह बरातियों को पकड़ लिया जिनमें तीन पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई। वहीं वर व वधू पक्ष की सहमति के बाद विवाह संपन्न हुआ।
यादव नगर गांव में कलेक्टर सिंह यादव की पुत्री का विवाह तुलसीपुर सौरिख कन्नौज निवासी अमित यादव के साथ तय थी। सोमवार रात बरात पहुंची थी उसी समय दुल्हन का भाई मुलायम सिंह यादव उसे लेकर बेला रोड स्थित ब्यूटी पार्लर गया था। यहां पर कुछ बराती नशे में धुत होकर पहुंच गए और जिद करने लगे कि दुल्हन को वह लोग लेकर जयमाल के लिए स्टेज तक ले जाएंगे। इस पर दोनों तरफ से विवाद शुरू हो गया और कुछ जनाती भी पहुंच गए। दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई और हंगामा होने लगा। पुलिस पहुंची और बराती तुलसीपुर सौरिख निवासी दीपू, पंकज व अखिलेश समेत छह लोगों को पकड़कर थाने ले गई। दोनों पक्षों की बातचीत पर तीन युवकों को छोड़ दिया गया लेकिन तीन नशे में धुत दीपू, पंकज व अखिलेश पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई। वहीं दोनों पक्षों ने विवाद को शांत कर जयमाला, शादी व बुधवार सुबह विदाई कराई। थाना प्रभारी रसूलाबाद शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने विवाद कर दिया था। वर व वधू पक्ष ने आपसी सुलह से मामले को शांत कराया।