Move to Jagran APP

कन्नौज में छत पर सो रहे शिक्षक को दंबंगों ने इस बात पर पीट-पीटकर जान से मार डाला

मोहल्ला नगरिया तालपार निवासी 48 वर्षीय इंद्रपाल ङ्क्षसह निजी स्कूल में पढ़ाते थे। उनका शव मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे के बाहर पड़ा था। उनके सिर व गर्दन पर चोट के निशान थे और मुंह से खून निकल रहा था। पास में ही शराब की टूटी पड़ी थी।

By Akash DwivediEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 08:23 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 08:23 PM (IST)
कन्नौज में छत पर सो रहे शिक्षक को दंबंगों ने इस बात पर पीट-पीटकर जान से मार डाला
पुलिस को जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैै

कानपुर, जेएनएन। छत पर सो रहे शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। स्वजन ने शिक्षिका पत्नी और उसके प्रेमी समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फॉरेंसिक टीम से साक्ष्य संकलित कराए। उन्होंने पुलिस को जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैैं। 

loksabha election banner

मोहल्ला नगरिया तालपार निवासी 48 वर्षीय इंद्रपाल ङ्क्षसह निजी स्कूल में पढ़ाते थे। उनका शव मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे के बाहर पड़ा था। उनके सिर व गर्दन पर चोट के निशान थे और मुंह से खून निकल रहा था। पास में ही शराब की टूटी पड़ी थी। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूसरी मंजिल को सील कर दिया और जिला मुख्यालय से फील्ड यूनिट की टीम बुलाई। एसपी अमरेंद्र प्रसाद ङ्क्षसह, सीओ शिवकुमार थापा व प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

इंद्रपाल के पिता श्रीकृष्ण निवासी मुर्रा ने एसपी को बताया कि उनकी बहू सीमा पाल प्राथमिक विद्यालय चिकनपुर में सहायक अध्यापक है। बेटा-बहू के साथ नगरिया तालपार मकान में रहता है। बहू के ग्राम कर्री निवासी अशोक पुत्र रामकिशन से संबंध हैं, इसको लेकर इंद्रपाल तनाव में रहते थे। कई बार वह उन्हें जान से मारने की धमकी दे चुकी थी। गुरुवार रात करीब साढ़े 12 बजे मकान पर तीन लोग आए और दरवाजा खटखटाया। बहू ने दरवाजा खोला तो सभी ने इंद्रपाल से मारपीट शुरू कर दी। उनका छोटा बेटा सुधीर दूसरे कमरे में था। उसने अशोक, उसके भाई राजेश, सीमा के भाई मनोज निवासी हुसेपुर तुर्कन ने इंद्रपाल को पीट-पीट कर हत्या करते देखा। पुलिस उक्त सभी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 

इनका ये है कहना

मामले की विवेचना की जा रही है। पत्नी पहले भी प्रेमी के साथ जा चुकी है। इसको लेकर दंपती में विवाद रहता है। इसी के चलते इंद्रपाल की हत्या की गई है। सौरिख थाना प्रभारी को आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। 

                                                                                                                - अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एसपी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.