Move to Jagran APP

कन्नौज में पूर्व राज्यमंत्री के खिलाफ वीडियो वायरल होने से भाजपाई में आक्रोश, कोतवाली में जताया विरोध

आनंद गुप्ता ने बताया कि समाजवादी पार्टी की सभा का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पार्टी के जय कुमार तिवारी बउअन ने संबोधन में पूर्व राज्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक अर्चना पांडेय के लिए अशोभनीय व अभद्र भाषा का प्रयोग किया है

By Akash DwivediEdited By: Published: Sun, 05 Sep 2021 02:29 PM (IST)Updated: Sun, 05 Sep 2021 05:36 PM (IST)
कन्नौज में पूर्व राज्यमंत्री के खिलाफ वीडियो वायरल होने से भाजपाई में आक्रोश, कोतवाली में जताया विरोध
वीडियो में पूर्व राज्यमंत्री व विधायक अर्चना पांडेय के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी

कन्नौज, जेएनएन। समाजवादी पार्टी की सभा का इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल होने से भाजपाइयों में आक्रोश है। वीडियो में पूर्व राज्यमंत्री व विधायक अर्चना पांडेय के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने की बात कही है। इसको लेकर सपा नेताओं पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर कोतवाली में विरोध जताया गया है।

loksabha election banner

रविवार को भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद गुप्ता के साथ पदाधिकारी व कार्यकर्ता कोतवाली छिबरामऊ पहुंचे। वहां उपनिरीक्षक विनय शर्मा को कार्रवाई के लिए प्रभारी निरीक्षक को संबोधित ज्ञापन सौंपा। आनंद गुप्ता ने बताया कि समाजवादी पार्टी की सभा का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पार्टी के जय कुमार तिवारी बउअन ने संबोधन में पूर्व राज्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक अर्चना पांडेय के लिए अशोभनीय व अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। जय कुमार तिवारी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। बिना वजह जानबूझकर उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया गया है। हालांकि दैनिक जागरण वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कार्यकर्ताओं ने जय कुमार तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। कार्यकर्ताओं ने कोतवाली परिसर में विरोध जताया। इस दौरान अॢपत मिश्रा, अंकित दुबे, शैलेंद्र सिंह गौर, मोहित कुशवाहा, गंगा शर्मा, उमा शर्मा, दीपिका भोजवाल व संतोष भोजवाल मौजूद रहे।

महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया निंदनीय, दी तहरीर : रविवार को भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी कोतवाली पहुंची। महिला चौकी प्रभारी रजनी वाला को तहरीर दी। बताया कि एक सभा में जय कुमार तिवारी बउअन ने क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी कर निंदनीय भाषा का प्रयोग किया। गलत आरोप लगाए हैं। इससे सभी महिला कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। क्षेत्रीय विधायक सहित समस्त महिलाओं का अपमान किया है। मुकदमा पंजीकृत कराने को तहरीर दी है। इस मौके पर सावित्री पांडेय, अरुण कुमारी शाक्य, उषा उपाध्याय व संध्या त्रिपाठी सहित कई महिला कार्यकर्ता रहीं।

सिकंदरपुर में फूंका सपा नेता का पुतला, नारेबाजी : सिकंदरपुर में भाजपा नेता सिंटू दुबे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता जीटी रोड किनारे एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने सपा नेता जय कुमार तिवारी बउअन के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन करने के बाद पुतला तैयार किया। इसे आग के हवाले कर दिया। सिंटू दुबे ने बताया कि सपा नेता ने एक सभा में पूर्व राज्य मंत्री विधायक अर्चना पांडेय के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की है। आरोपित के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.