IIT Kanpur में कल से शुरू होगी ऑनलाइन काउंसिलिंग, जानें-किस ब्रांच में कितनी सीटें
जेईई एडवांस का परिणाम आने के बाद सफल परीक्षार्थी आइआइटी एनआइटी ट्रिपल आइटी समेत अन्य तकनीकी संस्थानों में प्रवेश का इंतजार कर रहे थे अब 15 अक्टूबर से पंजीकरण के साथ ऑनलाइन काउंसिलिंग की शुरुआत हो रही है।
कानपुर, जेएनएन। जेईई एडवांस्ड के नतीजों के बाद आइआइटी, एनआइटी, ट्रिपल आइटी समेत अन्य तकनीकी संस्थानों में दाखिले की दौड़ तेज हो गई है। छात्र ऑनलाइन काउंसिलिंग के माध्यम से सीटें सुरक्षित करने में जुट गए हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद ब्रांच को चुनने के लिए च्वाइस फिलिंग के ऑप्शन भर रहे हैं। ज्वाइंट सीट एलोकेशन अर्थारिटी 2020 की ओर से एडमिशन की जानकारी दी जा रही है।
आइआइटी में बीटेक प्रथम वर्ष के लिए छह से 15 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन होगा, जबकि इसी दौरान छात्रों को ब्रांच की च्वाइस फिलिंग करनी होगी। गुरुवार से सीटें लॉक होनी शुरू हो जाएंगी। इससे पहले छात्र के पास प्राथमिकता के आधार पर ब्रांच बदलने का मौका रहेगा। आइआइटी कानपुर में 1182 सीटों पर दाखिले होंगे, जिसमें छात्रों की 942 और छात्राओं के लिए 240 सीटें निर्धारित हैं। सबसे अधिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और सबसे कम अर्थ साइंस में सीटें हैं। जेईई एडवांस्ड के चेयरमैन प्रो. डीएस कट्टी ने बताया कि 17 या 18 अक्टूबर तक पता चल जाएगा कि पहले राउंड में कितनी सीटें भरी हैं और कितनी खाली रह गई हैं। उसके आधार पर आगे की सीटें भरी जाएंगी।
ब्रांचवार सीटों का विवरण
ब्रांच : छात्र : छात्राएं
एयरोस्पेस : 54 : 14
बीएसबीई : 42 : 11
केमिकल : 83 : 21
सिविल : 118 : 30
कंप्यूटर साइंस : 103 : 26
इलेक्ट्रिकल : 153 : 39
मैटेरियल साइंस : 68 : 17
मैकेनिकल : 119 : 30
केमिस्ट्री : 39 : 10
इकोनॉमिक्स : 41 : 11
मैथमेटिक्स : 51 : 13
फिजिक्स : 36 : 09
अर्थ साइंस : 34 : 09