Move to Jagran APP

Bird Flu in Kanpur: पांच लाख मुर्गे- मुर्गियों की आज से होगी जांच, गांवों मेें भी पक्षियों की मौत पर नजर रखेंगे लेखपाल और सचिव

चिडिय़ाघर के 10 किमी दायरे में कौन-कौन से इलाके आते हैं इसका नजरी नक्शा राजस्व विभाग नगर निगम को देगा। नगर निगम इन क्षेत्रों में निरंतर सफाई और सैनिटाइजेशन का अभियान चलाएगा। इसके साथ ही मृत पक्षियों का क्या और कैसे निस्तारण करना है।

By Akash DwivediEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 10:28 AM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 10:28 AM (IST)
Bird Flu in Kanpur: पांच लाख मुर्गे- मुर्गियों की आज से होगी जांच, गांवों मेें भी पक्षियों की मौत पर नजर रखेंगे लेखपाल और सचिव
प्रवासी पक्षियों के नमूने भरने का कार्य प्रभागीय वन निदेशक द्वारा किया जाएगा

कानपुर, जेएनएन। बर्ड फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए प्रशासन व्यापक अभियान चलाने का निर्णय लिया है। अब सोमवार से 20 पोल्ट्री फार्मों में जांच के लिए व्यापक चलेगा। इन फार्मों में करीब पांच लाख मुर्गे मुर्गियां हैं जिनकी जांच होगी। जो संदिग्ध मिलेंगे उनके नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। साथ ही ऐसे मुर्गे और मुर्गियों को मारकर जला दिया जाएगा। गांवों में कौआ व अन्य पक्षियों की होने वाली मौत की सूचना देने की जिम्मेदारी लेखपाल, पंचायत सचिव और सफाईकर्मियों की होगी। शहर में यह कार्य नगर निगम के सफाईकर्मी और सुपरवाइजर करेंगे। डीएम आलोक तिवारी ने इसकी जिम्मेदारी तय कर दी है। इसके साथ ही जिला स्तर पर कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। चिडिय़ाघर के 10 किमी दायरे में कौन-कौन से इलाके आते हैं इसका नजरी नक्शा राजस्व विभाग , नगर निगम को देगा। नगर निगम इन क्षेत्रों में निरंतर सफाई और सैनिटाइजेशन का अभियान चलाएगा। इसके साथ ही मृत पक्षियों का क्या और कैसे निस्तारण करना है। इस संबंध में पंपलेट छपवाकर बंटवाया जाएगा। प्रवासी पक्षियों के नमूने भरने का कार्य प्रभागीय वन निदेशक द्वारा किया जाएगा।

loksabha election banner

निगरानी में रखे जाएंगे चिडिय़ाघर के कर्मचारी

डीएम ने सीएमओ से कहा है कि चिडिय़ाघर के उन कर्मचारियों के स्वास्थ्य की निगरानी कराएं जो सीधे संक्रमित पक्षी के संपर्क में आए थे। उनका मोबाइल नंबर चिकित्सक के पास होना चाहिए और वे उनसे निरंतर संवाद करें ताकि अगर कोई समस्या उन्हेंं हो तो तत्काल उपचार की व्यवस्था की जा सके।

बरेली में नमूनों की जांच

मुर्गा, मुर्गी, बतख व अन्य पक्षियों के नमूने की जांच भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली में कराई जाएगी। डीएम ने वहां नमूना भेजने का निर्देश दिया है। साथ ही वहां के डायरेक्टर को पत्र भी लिखा है।

इनका ये है कहना

निर्धारित परिधि के अंदर चिकन की दुकानें बंद करा दी गई हैं। संदिग्ध मुर्गों को मारने का कार्य किया जा रहा है। फिलहाल कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

                                                                                                             आलोक तिवारी, डीएम  

बर्ड फ्लू कंट्रोल रूम नंबर

0512-2535098

सभी सीएमओ को निर्देश टेमीफ्लू दवा की करें पर्याप्त व्यवस्था

कानपुर चिडिय़ाघर प्रशासन को दी गईं दवा की 500 गोलियां

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड तैयार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.