Move to Jagran APP

तमंचे के साथ कानपुर में अंतर्जनपदीय लुटेरा गिरफ्तार

जासं कानपुर अनवरगंज पुलिस ने डिप्टी पड़ाव के पास से शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Mar 2021 01:51 AM (IST)Updated: Thu, 04 Mar 2021 01:51 AM (IST)
तमंचे के साथ कानपुर में अंतर्जनपदीय लुटेरा गिरफ्तार
तमंचे के साथ कानपुर में अंतर्जनपदीय लुटेरा गिरफ्तार

जासं, कानपुर: अनवरगंज पुलिस ने डिप्टी पड़ाव के पास से शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शातिर लुटेरे के पास से चोरी की बाइक, तमंचा और मोबाइल बरामद हुआ है। बुधवार को राजफाश करते हुए सीओ अनवरगंज अकमल खान ने बताया कि पकड़े गए आरोपित ने पूछताछ में अपना नाम कन्नौज सौरिख महादेव नगर निवासी राजीव कंजर बताया है। पकड़े जाने से कुछ घंटे पहले ही शातिर ने अनवरगंज क्षेत्र में मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपित पर हरवंशमोहाल, फजलगंज और अनवरगंज में मुकदमे दर्ज हैं। डीआइजी कार्यालय के बाहर भिड़े पति-पत्नी, कानपुर : डीआइजी कार्यालय के बाहर बुधवार की दोपहर अलग रह रहे पति पत्नी भिड़ गए। पनकी कछुआ तालाब निवासी पूजा की शादी नौबस्ता निवासी सूरज से नौ साल पहले हुई थी। दोनों की एक सात साल की बेटी है। पांच साल से दोनों में विवाद चल रहा है और अलग-अलग रह रहे हैं। बुधवार को पूजा डीआइजी कार्यालय तो सूरज मां व बहन के साथ अदालत आया था। डीआइजी कार्यालय के बाहर सामना होते ही दोनों पक्ष भिड़ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को रोका और सूरज को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया गया। महिला काउंसलर का दुपट्टा खींचा, मुकदमा, कानपुर: बर्रा में महिला काउंसलर ने रिश्तेदार पर दुपट्टा खींचने का आरोप लगाते हुए बर्रा थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि रिश्तेदार आए दिन उनसे छेड़खानी और अश्लील हरकतें करता है। पीड़िता ने डीआइजी से शिकायत की थी। जिसके बाद बर्रा पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बर्रा निवासी महिला ने बताया कि उनके रिश्तेदार नईमुस्सकलैन और उसके साथी सुरेश पुराने विवाद के चलते आए दिन उसे परेशान करते हैं। आरोप है कि 15 अगस्त को आरोपितों ने घर में घुसकर उसे अगवा करने का प्रयास किया था। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 19 फरवरी को वह बेटे के साथ स्कूटी से लौट रही थीं। तभी हंसपुरम निवासी नईमुस्सकलैन और दादा नगर निवासी सुरेश ने स्कूटी से पीछा किया। नईमुस्सकलैन ने उनका दुपट्टा खींच लिया। शोर मचाने पर आरोपित भाग निकले। पीड़िता ने डीआइजी से गुहार लगाई थी। डीआइजी के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। महिला जनसुनवाई में आम महिलाएं रहीं नदारद, महाराजपुर: नर्वल तहसील में आयोजित मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चौपाल में जानकारी के अभाव में आम महिलाएं नदारद रहीं। उपस्थित महिलाओं में अधिकता उनकी थी जो शासन से सीधे जुड़ी हुई हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा व स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अधिक संख्या में थीं। शौचालय व आवास की समस्याएं प्रमुख रूप से रहीं। नर्वल तहसील मुख्यालय में बुधवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश महिला आयोग की सदस्य रंजना शुक्ला व पूनम कपूर उपस्थित रहीं। सीओ कर्नलगंज गीतांजलि सिंह ने महिला अपराधों पर जागरूक किया। जनसुनवाई में आई लगभग आधा सैकड़ा शिकायतों में शौचालय व आवास से संबंधित शिकायतें अधिक रहीं। शीशूपुर की राधा व नर्वल की कुसुमा ने शौचालय न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। संगीता सोनकर ने दहेज प्रताड़ना से संबंधित बात बताई। नर्वल की मीना व पाली की मिथिला ने सरकारी आवास न मिलने की बात बताई। महिला आयोग की सदस्यों रंजना शुक्ला व पूनम कपूर ने सभी शिकायतों की जांच कर जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। रंजना शुक्ला ने कहा कि जो भी जिम्मेदार अधिकारी पर्दा डालेंगे उन्हें बख्सा नहीं जाएगा। पूनम कपूर ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला अपराधों पर जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है। नायब तहसीलदार वर्तिका श्रीवास्तव,पिक चौकी प्रभारी सरिता मिश्रा, कानूनगो रुचि मिश्रा, नमृता मिश्रा, ब्लाक मिशन मैनेजर जया दीक्षित, पंचायत सचिव रुचि त्रिपाठी, वर्षा शुक्ला, प्रीति कुशवाहा व लेखपाल मोनाली सिंह, शिखा रहीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.