Move to Jagran APP

सुहागरात में करीब नहीं आया पति तो पत्नी को हुआ शक, सच्चाई सामने आई तो उड़ गए होश

मीरजापुर जनपद के रहने वाले परिवार ने इटावा आकर रिश्तेदार के घर से शादी की थी कन्नौज से दूल्हा बरात लेकर आया था। शादी के बाद से पति की बेरुखी को लेकर दुल्हन परेशान रहने लगी थी और सच पता करने का प्रयास कर रही थी।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Sat, 14 Aug 2021 03:13 PM (IST)Updated: Sun, 15 Aug 2021 11:21 AM (IST)
सुहागरात में करीब नहीं आया पति तो पत्नी को हुआ शक, सच्चाई सामने आई तो उड़ गए होश
मीरजपापुर के परिवार ने बेटी की कन्नौज में युवक से शादी की थी।

कन्नौज, जेएनएन। कुंवारी कन्या युवा अवस्था तक आते-आते अपनी शादी और जीवनसाथी को लेकर न जाने कितने सपने बुनती हैं और हमेशा उन्हीं ख्यालों में खोयी भी रहती है। शादी की रस्मों के समय भी छिप-छिपकर तिरछी निगाहों से अपने जीवनसाथी को निहारा करती है। दुल्हन शादी होने के साथ भविष्य के सपनों का ताना-बना भी बुन लेती है लेकिन यदि उसका ये सपना पल भर में बिखर जाए तो कैसा होगा। कन्नौज में एक दुल्हन के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है, शादी के बाद जीवनसाथी के साथ पूरा जीवन बिताने का सपना टूट गया है। सुहागरात को करीब न आने वाले पति की दूरियों का कारण पता चला तो उसके होश उड़ गए। अब उसके मायके वाले दूल्हे के परिवार से शादी का खर्चा का वापस मांग रहे हैं।

loksabha election banner

मीरजापुर का है परिवार, इटावा आकर की थी शादी

मीरजपापुर के रहने वाले परिवार ने बेटी की शादी कन्नौज में रहने वाले युवक के साथ तय की थी। लड़के पक्ष ने मीरजापुर दूर होने का हवाला दिया तो कन्या पक्ष ने इटावा में अपने रिश्तेदार के घर से शादी करने का प्रस्ताव रख दिया। इसपर दूल्हा और दुल्हन पक्षा राजी हो गए और इटावा से शादी होना तय हो गया। तय तिथि पर कन्नौज से बरात लेकर दूल्हा इटावा पहुंचा, यहां पहले से जीवनसाथी के साथ भविष्य के सुनहरे सपने देख रही दुल्हन सजधजी बैठी थी। दूल्हा दुल्हन में जयमाल और शादी की रस्म पूरी की गई। दुल्हन की सहेलियां दुल्हे से मजाक भी करती रहीं। इसके बाद दूल्हा दुल्हन को विदा कराकर अपने घर कन्नौज ले गया था।

नवविवाहिता ने थाने में किया हंगामा

शादी की रस्म के तहत कुछ दिनों के बाद दुल्हन की विदाई मायके हो गई। शुक्रवार को नवविवाहिता मायके से परिवार वालों के साथ कन्नौज पहुंची और दूल्हे के घर के बाहर हंगामा शुरू कर दी। उसने शादी तोड़ने तक की बात कह दी, जिसपर पड़ोसी भी दंग रह गए। पड़ोसियों में चर्चा शुरू हो गई कि आखिर नवविवाहित दुल्हन हाथों की मेहंदी छूटने से पहले शादी तोड़ने की बात क्यों कर रही है। वहीं दुल्हन के मायके वाले भी दुल्हे पक्ष पर शादी का खर्चा वापस मांगने का दबाव बनाने लगे। हंगामा होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई और दुल्हन से पूछताछ शुरू की।

सुहागरात में करीब न आने पर हुआ था शक

नवविवाहित दुल्हन ने बताया कि शादी के बाद ससुराल पहुंचने पर एक दिन की रस्म पूरी होने के बाद सुहागरात को पति करीब नहीं आए। यह सिलसिला कुछ दिनों तक चला तो उसे शक हुआ। पति हमेशा उससे दूर दूर रहते और करीब नहीं आते तो पहले उसे लगा पति का कहीं और कुछ तो नहीं है। लेकिन ऐसा कुछ समझ नहीं आया। इस बारे में घरवालों को बताया तो उन्होंने लड़के के शर्माने की बात कहकर टाल दिया। लेकिन पति की बेरुखी उसे अच्छी नहीं लग रही थी, इसके बाद उसे एक दिन जानकारी हुई कि पति नपुंसक है तो उसके होश उड़ गए। इसपर उसने मायके जाकर पूरी बात बताई तो घर वालों ने धोखे में रखकर शादी कराने की बात कही। इसके बाद घरवालों को ससुराल बुला लिया और पति के साथ न रहने की बात कही। दुल्हन ने कहा कि ससुराल वालों ने उसे धोखे में रखकर उसकी जिंदगी खराब कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णलाल पटेल ने बताया कि मायके पक्ष से तहरीर मिलती है तो पत्नी के आरोप के अनुसार युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.