Move to Jagran APP

सतीश महाना ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा...सपा-बसपा को पहले हराया, फिर से हराएंगे

पिछले सात वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में और पिछले साढ़े चार वर्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में जो विकास कार्य किए हैं वे बेजोड़ मिसाल हैं। महाना ने सपा और बसपा को परिवारिक पार्टी करार दिया।

By Akash DwivediEdited By: Published: Sat, 21 Aug 2021 06:05 PM (IST)Updated: Sat, 21 Aug 2021 06:05 PM (IST)
सतीश महाना ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा...सपा-बसपा को पहले हराया, फिर से हराएंगे
औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि इटावा जनपद को जल्द ही कई इंड्रस्ट्रीज मिलेंगी

इटावा, जेएनएन। औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने सपा व बसपा पर प्रहार करते हुए कहा कि दोनों पाॢटयों को अकेले और मिलकर चुनाव लडऩे पर भी भाजपा ने शिकस्त दी है और फिर से हराएंगे। सात विधायकों वाली कांग्रेस को इनोवा पार्टी बताते हुए तंज कसा कि 2022 के चुनाव में वह नैनो कार में आ जाएगी। औरैया रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में भरथना विधानसभा सुरक्षित की बूथ सत्यापन बैठक में आए महाना ने कहा कि राम नाम से दूर भागने वाले आज राम के दर्शन करने अयोध्या जा रहे हैं। पिछले सात वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में और पिछले साढ़े चार वर्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में जो विकास कार्य किए हैं वे बेजोड़ मिसाल हैं। महाना ने सपा और बसपा को परिवारिक पार्टी करार दिया। बैठक के प्रारंभ में मंत्री सतीश महाना, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे, विधायक भरथना सावित्री कठेरिया, एससी आयोग के सदस्य पूर्व विधायक केके राज, विधानसभा प्रभारी श्रीकांत पाठक, पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव, रामकुमार त्रिपाठी, द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अॢपत की गई। बूथ सत्यापन के जिला संयोजक शिवाकांत चौधरी, संयोजक दीपक नाथ चौधरी, सुशील राजपूत, पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक चौबे, हरनाथ सिंह कुशवाह, रविंद्र दुबे आदि ने मंत्री का स्वागत किया।

loksabha election banner

चार बार गुल हुई बिजली : कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के मंच पर बैठते ही बिजली चली गई। संचालन कर रहे भाजपा के महामंत्री शिवाकांत चौधरी को संचालन रोकना पड़ा। इसके बाद महाना के संबोधन के समय दो बार बिजली गई। एक बार बिजली गई तो जेनरेटर चालू कराया गया।

इटावा को मिलेंगी कई इंडस्ट्रीज : औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि इटावा जनपद को जल्द ही कई इंड्रस्ट्रीज मिलेंगी। इटावा में वर्षों से रहने वाले नेताओं ने भय फैला रखा था, जिससे इंडस्ट्रीज नहीं लग सकीं। महाना ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यहां के लोगों ने उद्योगपतियों में इतना भय व्याप्त कर दिया था कि वे यहां आना नहीं चाहते थे लेकिन अब आएंगे। जल्द लैंड इंडस्ट्रीलाइजेशन की शुरुआत होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.