Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने कहा, लॉकडाउन में व्यापारी वर्ग ने पेश की दुनिया के सामने मिसाल

रेल वाणिज्य व उद्योग मंत्री वेबिनॉर में बोले-आत्मनिर्भर भारत बनाने में व्यापारियों को अपनी अहम भूमिका निभानी होगी।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Thu, 23 Jul 2020 08:21 AM (IST)Updated: Thu, 23 Jul 2020 05:33 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने कहा, लॉकडाउन में व्यापारी वर्ग ने पेश की दुनिया के सामने मिसाल
केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने कहा, लॉकडाउन में व्यापारी वर्ग ने पेश की दुनिया के सामने मिसाल

कानपुर, जेएनएन। रेल, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि लॉकडाउन में व्यापारी वर्ग ने सही दाम और सही गुणवत्ता की चीजें पहुंचाकर दुनियाभर में मिसाल कायम की है। इनके सहयोग के बूते ही पूरे देश में इतना लंबा लॉकडाउन सफलतापूर्वक चल पाया है। एक भी शिकायत कालाबाजारी या अधिक दाम पर सामान बेचने की नहीं आई। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत निर्माण में व्यापारी वर्ग को अहम भूमिका निभानी होगी।

prime article banner

'आत्मनिर्भर भारत : अवसर और चुनौतियां' विषय पर व्यापारिक संगठनों के साथ हुई वेबिनार में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने व्यापारियों के सहयोग की खुलकर सराहना की। कहा, व्यापारी वर्ग ने लॉकडाउन में सराहनीय काम किया है। इससे उनकी साख मजबूत हुई है, इज्जत बढ़ी है। मंत्री ने स्वामी विवेकानंद के कथन का हवाला देते हुए कहा कि हमें कोविड-19 के कारण आने वाली परेशानियों से चिंता करने की जरूरत नहीं है। जरूरत है, चिंतन करने की। सरकार व्यापारी वर्ग के हर सुझाव पर गंभीरता से विचार कर रही है। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों के सवालों का जवाब देते हुए गोयल ने कहा, हम सुबह से रात तक 1000 चीजों का इस्तेमाल करते हैैं। इनकी सूची बनाकर देखना होगा कि कितने सामान देश में बनते हैैं? हमें भारतीय चीजों को बढ़ावा देना होगा। देश में एयर कंडीशनर के कंप्रेशर बनाने की कंपनी भी लगानी चाहिए।

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गिरीश कुमार संघी ने कहा कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत आह्वान के उत्साहजनक परिणाम आने शुरू हो गए हैैं। शादी-समारोह भी सादगी से हो रहे हैैं। उन्होंने कहा कि अगर व्यापारियों की कुछ जटिल समस्याएं हल हो जाएं तो कोई भी देश हमसे आगे नहीं निकल सकता। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा ने रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को किस्तों पर सस्ते मकान देने और व्यापारी कानूनों का सरलीकरण करने की मांग की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK