अहमदाबाद से आएगा सैफई के आयुर्विज्ञान विवि ऑक्सीजन प्लांट का कंप्रेशर, सेना के जवान रवाना
चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. आदेश कुमार ने प्लांट का निरीक्षण किया और सेना के जवानों से जानकारी ली। कुलसचिव सुरेशचंद्र शर्मा ने बताया प्लांट के कंप्रेशर में कोई तकनीकी खराबी थी। उसे वह अपने साथ ले गए हैं। उम्मीद है वह जल्द प्लांट चालू कर देंगे।
इटावा, जेएनएन। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के ऑक्सीजन प्लांट के खराब कंप्रेशर को बदला जाएगा। सेना के जवान कंप्रेशर लेने के लिए अहमदाबाद गए हैं। मालूम हो चिकित्सा विश्वविद्यालय में पिछले दो साल से ऑक्सीजन प्लांट खराब पड़ा था। शनिवार शाम 509 आर्मी बेस वर्कशॉप आगरा से पहुंचे सैनिकों की एक टीम ने प्लांट मरम्मत में जुटी है। टीम में एक ऑफिसर तथा एक जेसीओ और आठ टेक्नीशियन शामिल हैं। करीब 24 घंटे तक तकनीकी जानकारों ने प्लांट चलाने का प्रयास किया, पर सफलता न मिलने पर उन्होंने खराब कंप्रेशर को लेकर अहमदाबाद गए हैैं। बताया गया है कि कंप्रेशर प्रेशर नहीं बना पा रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि कंप्रेशर व कुछ जरूरी सामान अहमदाबाद से मंगाया गया है। प्रयास है जल्द प्लांट को चालू कर दें।
इनका ये है कहना: चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. आदेश कुमार ने प्लांट का निरीक्षण किया और सेना के जवानों से जानकारी ली। कुलसचिव सुरेशचंद्र शर्मा ने बताया प्लांट के कंप्रेशर में कोई तकनीकी खराबी थी। उसे वह अपने साथ ले गए हैं। उम्मीद है वह जल्द प्लांट चालू कर देंगे।