कन्नौज : जल्दी वैक्सीन लगवाने को लेकर सेंटर पर युवकों ने की अभद्रता, तोड़े शीशे, वैक्सीन का खाली वायल लेकर भागे
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने दो को नामजद कर पांच अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छिबरामऊ में रोज की भांति वैक्सीन लगाने का कार्य किया जा रहा था। काउंसलर महेंद्र कुमार सिंह की देखरेख में स्वास्थ्य कर्मी वैक्सीन लगा रहे थे।
कानपुर, जेएनएन। कन्नौज में जल्दी वैक्सीन लगवाने को लेकर युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया। विरोध पर स्वास्थ्य टीम से अभद्रता कर खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। आरोपित अभिलेख फाड़कर वैक्सीन की खाली वायल लेकर चले गए।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने दो को नामजद कर पांच अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छिबरामऊ में रोज की भांति वैक्सीन लगाने का कार्य किया जा रहा था। काउंसलर महेंद्र कुमार सिंह की देखरेख में स्वास्थ्य कर्मी वैक्सीन लगा रहे थे। केंद्र पर उपलब्ध वैक्सीन समाप्त की ओर थी। काउंसलर महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इसी बीच वहां पर मोहल्ला बनवारी नगर निवासी अॢपत चौबे व अभिषेक चतुर्वेदी चार-पांच अज्ञात साथियों के साथ पहुंचे। जल्दी वैक्सीन लगवाने के लिए दबाव बनाया। इस बीच हंगामा करते हुए परिसर में लगे शीशे तोड़ दिए और अभद्रता की। मारपीट करने लगे।
अन्य स्वास्थ्य कॢमयों ने बचाने का प्रयास किया तो वह डंडे एवं ईंट के टुकड़े लेकर स्टाफ के ऊपर दौड़ पड़े। हाथापाई भी की। जल्दी वैक्सीन न लगाने पर एक दो को जान से मारने की धमकी दी। राजकीय अभिलेख रजिस्ट्रेशन पंजिका को क्षतिग्रस्त कर दिया। वही खाली वैक्सीन की वायल भी उठा कर चले गए। महेंद्र कुमार सिंह ने इसकी जानकारी प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. राहुल मिश्रा को दी। सभी स्वास्थ्य कॢमयों ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं वैक्सीन सेंटर पर हमले को लेकर हड़कंप मच गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. राहुल मिश्रा स्वास्थ्य कॢमयों के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। किसी प्रकार की अराजकता नहीं होने दी जाएगी। जो भी दोषी हैं उन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने मांगी पुलिस सुरक्षा : वैक्सीन सेंटर पर तोडफ़ोड़ व हमला होने के बाद स्वास्थ्य कर्मी भयभीत हो गए। इस मामले को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. राहुल मिश्रा ने प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी देते हुए वैक्सीनेशन के समय कम से कम दो महिला आरक्षी व दो पुलिस आरक्षी तैनात किए जाने की मांग की। इससे राष्ट्रीय कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके। स्वास्थ्य कॢमयों का जीवन भी सुरक्षित रहें।