Move to Jagran APP

राजस्थान ले जाने से पति का इन्कार,पत्‍‌नी ने किया आत्मदाह

गुजरात के समुद्र तट से मछली पकड़ते वक्त अंतरराष्ट्रीय जल सीमा पार कर गया था। पाकिस्तान की समुद्री सीमा सुरक्षा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कराची की जेल में बंद रखा था।

By Edited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 10:19 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 11:00 AM (IST)
राजस्थान ले जाने से पति का इन्कार,पत्‍‌नी ने किया आत्मदाह
राजस्थान ले जाने से पति का इन्कार,पत्‍‌नी ने किया आत्मदाह
संवाद सहयोगी, घाटमपुर : पाकिस्तान की जेल से डेढ़ साल पहले रिहा होने वाले साढ़ क्षेत्र के मोहम्मदपुर नर्वल निवासी मछुआरे की पत्नी ने शनिवार दोपहर आत्मदाह कर लिया। वह पति के साथ राजस्थान जाने की जिद कर रही थी। पति ने इन्कार कर दिया तो उसने खुद को आग लगा ली। मायके वालों ने पति, सास-ससुर और ननदों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
गांव निवासी पूर्व प्रधान राम प्रताप कुरील का पुत्र संजय गांव के दो अन्य साथियों के साथ वर्ष 2015 में गुजरात के समुद्र तट से मछली पकड़ते वक्त अंतरराष्ट्रीय जल सीमा पार कर गया था। पाकिस्तान की समुद्री सीमा सुरक्षा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कराची की जेल में बंद रखा था।
जेल में बंद होने से पूर्व संजय की पहली पत्नी संगीता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। संगीता से एक सात वर्षीय पुत्र हनी है। दिसंबर 2016 को जेल से रिहाई के बाद संजय ने करीब सवा वर्ष पूर्व सजेती क्षेत्र के गांव चितौली निवासी शिव चरन की पुत्री रीता (23) के साथ दूसरी शादी की थी। करीब एक वर्ष से संजय राजस्थान में नौकरी करता है और हनी का जन्मदिन मनाने 10 दिन पूर्व गांव लौटा था।
परिजन के मुताबिक रीता पति के साथ राजस्थान जाने की जिद कर रही थी, लेकिन संजय तैयार नही था। क्षुब्ध होकर उसने दोपहर करीब 11 बजे केरोसिन डाल कर खुद को आग लगा ली। एलएलआर अस्पताल में देर शाम इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। साढ़ चौकी पहुंचे मृतका के भाई रमाकांत व श्रीकांत ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार ¨बद ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.