Move to Jagran APP

Howrah-New Delhi Poorva Express Derailed : कपलिंग टूटना मानी जा रही हादसे की वजह

पैंट्री कार के पीछे एसी कोच की कपलिंग टूटने की वजह से ही हादसा हुआ। इसके बाद पहले पैंट्री कार कोच डिरेल हुआ और तेज रफ्तार होने की वजह से बाकी डिब्बे भी डिरेल होते चले गए।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 08:34 AM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 08:58 AM (IST)
Howrah-New Delhi Poorva Express Derailed : कपलिंग टूटना मानी जा रही हादसे की वजह
Howrah-New Delhi Poorva Express Derailed : कपलिंग टूटना मानी जा रही हादसे की वजह

कानपुर, जेएनएन। हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस के नौ डिब्बे डिरेल होने की वजह प्रथम दृष्टया डी कपलिंग को माना जा रहा है। इसकी विस्तृत जांच के लिए इलाहाबाद से उत्तर मध्य रेलवे की टीम करेगी। कानपुर सेंट्रल से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन को भी मौके पर भेज दिया गया।
बताया जा रहा है कि पैंट्री कार के पीछे एसी कोच की कपलिंग टूटने की वजह से ही हादसा हुआ। इसके बाद पहले पैंट्री कार कोच डिरेल हुआ और तेज रफ्तार होने की वजह से बाकी डिब्बे भी डिरेल होते चले गए। इसमें से तीन एसी कोच तेज झटके के कारण पलट गए। एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह ने बताया डी कपलिंग को ही हादसे की वजह माना जा रहा है। मौके पर पुलिस व आरपीएफ टीम पटरियों की स्थिति भी देख रही है।
उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ गौरव बंसल के मुताबिक रिलीफ ट्रेन भेज दी है। इलाहाबाद से जांच के लिए अधिकारियों की टीम आ रही है। विस्तृत जांच के बाद ही हादसे के सही कारणों का पता लग सकेगा।
रलवे की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि राहत और बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है। इस हादसे में किसी भी यात्री की जान नहीं गई है। रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों को कानपुर से दिल्ली ले जाने के लिए एक अतिरिक्त ट्रेन की व्यवस्था कर रहे हैं।

आरपीएफ के मुताबिक, पूर्वा एक्सप्रेस में आगे की ओर से जनरल डिब्बे लगे हुए थे, जबकि पैंट्री कार से पीछे एसी के कोच लगे थे। पैंट्री कार से ट्रेन दो भागों में बंट गई। इनमें वातानुकूलित कोच भी शामिल हैं। पूर्वा एक्सप्रेस को कानपुर सेंट्रल पर करीब 12.05 बजे पहुंचना था और वह पहले से ही एक घंटे 12 मिनट देरी से चल रही थी। उत्तर रेलवे के पीआरओ अमित मालवीय के मुताबिक अभी तक हादसे में किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। 50 से 60 लोग घायल होने की सूचना है।

पैंट्री कार के पीछे के सारे कोच उतरे
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन में शुरुआत के जनरल कोच के बाद नौ कोच स्लीपर हैं। इसके बाद पैंट्री कार 13वें नंबर का कोच है। उसके बाद एसी का एच ए1 कोच और फिर पांच थर्ड एसी और सेकेंड एसी के दो कोच लगे हैं। ट्रेन के आखिर में जनरेटर यान लगा था। 
हेल्प लाइन नंबर 
इलाहाबाद(प्रयागराज). RLY 0532 1072

loksabha election banner

फतेहपुर   05180 1072
                05280 222025
                 RLY 222436
कानपुर-   0512 1072
               05122323015
                 2323016
                2323018
टूंडला-   05612220337
               220338
इटावा-   05688266382
              05688266383
अलीगढ़-   05712403458
मिर्ज़ापुर  05442220095।
यह भी पढ़ें : कानपुर में पूर्वा एक्सप्रेस की नौ बोगी पलटी, किसी की मौत नहीं, पांच दर्जन घायल
यह भी पढ़े : बोगियां पलटते ही बर्थ से एक दूसरे के ऊपर जा गिरे यात्री


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.