कन्नौज : पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद आरोपित गांव से फरार
फॉरेसिंक टीम के साथ जाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। प्रथम दृष्टया जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश सामने आई है। घटना को अंजाम देकर आरोपित गांव से फरार हो गए है। पुलिस तलाश में दबिश दे रही है। स्वजन ने आरोपित के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
कन्नौज, जेएनएन। कन्नौज एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है, लगातार जिले का क्राइम रेट बढ़ता ही जा रहा है। अभी कुछ दिनों से पहले किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, उसी के चंद दिनों के बाद दिनदहाड़े हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को मामले को जानकारी दी गई। फॉरेसिंक टीम के साथ जाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। प्रथम दृष्टया जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश सामने आई है। घटना को अंजाम देकर आरोपित गांव से फरार हो गए है। पुलिस तलाश में दबिश दे रही है। स्वजन ने आरोपित के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
यह है पूरा मामला : सदर कोतवाली के गांव भवानीपुर प्रताप निवासी शेर सिंह का आला नाम के शख्स के बीच सोमवार देर रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो मामला हाथापाई तक पहुंच गया। शेर सिंह ने गाली-गलौच करनी शुरू कर दी। आला ने इसका विरोध किया तो शेर सिंह ने आला को गोली मार दी और वहां से भाग निकला।
हत्यारों की तलाश में दो टीमें लगीं : गोली आला के पेट में लगी। गोली लगने के बाद वह वहीं पर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर आला के परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। स्वजन उसे एंबुलेंस से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान आला की मंगलवार सुबह मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि आला हिस्ट्रीशीटर है। उसका बड़ा अपराधिक रिकार्ड है। एसप प्रशांत वर्मा ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए दो टीमों को लगाया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।