Move to Jagran APP

कानपुर देहात में झमाझम बारिश से कई जगह हुआ जलभराव, लोग परेशान

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात जवाद ने कानपुर देहात में भी जमकर असर दिखाया है। सोमवार रात पूरी रात जमकर बारिश हुई। बारिश में जल निकासी की सही व्यवस्था ना होने से आजाद नगर विकास नगर सुभाष नगरलोहिया नगर नेहरू नगर के अनेक इलाके जलमग्न हो गए।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Tue, 19 Oct 2021 06:44 PM (IST)Updated: Tue, 19 Oct 2021 06:44 PM (IST)
कानपुर देहात में झमाझम बारिश से कई जगह हुआ जलभराव, लोग परेशान
झमाझम बारिश से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया।

कानपुर देहात, जेएनएन। बीते दो दिन से हो रही झमाझम बारिश से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। सोमवार पूरी रात तेज बारिश हुई और जगह-जगह जलभराव हो गया। घुटनों तक पानी में लोग मंझाकर निकले। वहीं कई जगह तो लोग घरों में कैद हो गए। वहीं बारिश की वजह से सड़क पर यातायात भी थम सा गया। हलांकि, इस दौरान मौसम खुशनुमा हो गया। जिससे लोगों को गर्मी से राहत भी मिली।

loksabha election banner

बारिश में रसूलाबाद कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की हमेशा से ही पोल खुलती आई है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। सोमवार रात में हुई बारिश के बाद कई क्षेत्रों में पानी भर गया। जल निकासी की सही व्यवस्था ना होने से आजाद नगर, विकास नगर, सुभाष नगर,लोहिया नगर, नेहरू नगर के अनेक इलाके जलमग्न हो गए। लोगों के घरों में पानी भर गया और पानी निकालने में जुटे रहे। ज्यादा बारिश के बाद लोग इतना परेशान हो गए कि बारिश न होने की दुआ करते रहे। उधर शिवली में के साकेत नगर कांशीराम कालोनी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय परिसर के अलावा सुभाष नगर, शिवाजी नगर, शंकर नगर, गांधी नगर व जवाहर नगर मुहल्ले में भीषण जलभराव हो जाने के कारण लोगों को आने-जाने में भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। शिवली रामपुर मार्ग पर जलभराव के बीच से लोग गुजर रहें हैं और कइयों के तो गिरने से कपड़े भी गंदे हो गए हैं। यहां पानी भरने के बाद यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई। सड़क पर वाहन धीरे-धीरे रेंगते रहे। यही हाल अकबरपुर का भी रहा, यहां अकबरपुर चौराहे, जनकपुरी मैदान रोड पर जलभराव रहा और इसी रास्ते से जाने की मजबूरी रही। जिसके बाद लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। हलांकि, इस दौरान मौसम खुशनुमा हो गया। जिससे लोगों को चली आ रही गर्मी से राहत भी मिली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.