Move to Jagran APP

Gyanvapi Masjid Vivad : ज्ञानवापी विवाद पर बोले कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम, यह गंभीर विषय है अदालत के फैसले का इंतजार करें

Gyanvapi Masjid Vivad ज्ञानवापी मस्जिद के मुद्​दे पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का बयान आया है। इटावा में उन्होंने कहा है कि यह Gyanvapi Masjid case एक गंभीर विषय है। हमें अदालत के फैसले का इन्तजार करना चाहिए। शिवलिंग व फव्वारा दो अलग-अलग बातें हैं।

By Abhishek VermaEdited By: Published: Wed, 18 May 2022 10:02 PM (IST)Updated: Wed, 18 May 2022 10:02 PM (IST)
Gyanvapi Masjid Vivad : ज्ञानवापी विवाद पर बोले कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम, यह गंभीर विषय है अदालत के फैसले का इंतजार करें
Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी मस्जिद के मुद्​दे पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का बयान आया है।

इटावा, जागरण संवाददाता। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ज्ञानवापी के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शिवलिंग व फव्वारा निकलना दो अलग-अलग बातें हैं। शिवलिंग हमारे लिए पूज्यनीय है। फव्वारा अलग विषय है। फव्वारे में बीच में छेद होता है शिवलिंग में छेद नहीं होता है। यह गंभीर विषय है आस्था का विषय है। मामला अदालत में है हम अदालत के फैसले का इंतजार करेंगे। उसका सम्मान करेंगे। वे लखनऊ से दिल्ली जाते समय कुछ देर के लिए सैफई रुके थे और पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

loksabha election banner

यह पूछे जाने पर बसपा प्रमुख मायावती कह रहीं हैं कि यह धार्मिक भावनाएं भड़काने का षड्यंत्र है इस पर उन्होंने कहा कि मायावती व सपा प्रमुख अखिलेश यादव का दौर खत्म हो चुका है। भाजपा से क्षेत्रीय पार्टी लड़ाई नहीं लड़ सकती। अब देश के अंदर दो ही विचार धारा बची हैं। एक विचारधारा है गोडसे की और दूसरी विचारधारा है महात्मा गांधी की। असुद्दीन औवेसी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कभी-कभी उनमें बाबर और तैमूरलंग की आत्मा आ जाती है। वे अपने आप को हिंदुस्तान से जोड़ें उन्हें भारत की संस्कृति, कानून का सम्मान करना चाहिए। वे सब पर सवालिया निशान लगा देते हैं।

हिंदुस्तान का मुसलमान हिंदुस्तान से जुड़ा हुआ है। उसका आइडियल बाबर व चंगेजखान नहीं है। भाजपा को यह पसंद आता है। उन्होंने ताजमहल व कुतुब मीनार पर कहा कि उस पर केंद्र सरकार का नियंत्रण हैं तो फिर वह इन्हें हिंदुओं को सौंप दें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.