Move to Jagran APP

इंजीनियरिंग छात्रों के लिए खुशखबरी, एचबीटीयू में बीटेक की 460 सीटें बढ़ीं

विश्वविद्यालय प्रशासन ने लगाई मुहर सरकारी न होकर स्ववित्तपोषित होंगी बढ़ी हुई सीटें।

By AbhishekEdited By: Published: Wed, 27 Feb 2019 01:46 PM (IST)Updated: Wed, 27 Feb 2019 01:46 PM (IST)
इंजीनियरिंग छात्रों के लिए खुशखबरी, एचबीटीयू में बीटेक की 460 सीटें बढ़ीं
इंजीनियरिंग छात्रों के लिए खुशखबरी, एचबीटीयू में बीटेक की 460 सीटें बढ़ीं

कानपुर, जागरण संवाददाता। हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) में बीटेक की सीटें बढ़ाए जाने पर मंगलवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक बैठक के दौरान अपनी मुहर लगा दी। बीटेक की 11 ब्रांच में 460 सीटें बढ़ाई गई हैं। यह सभी सीटें स्ववित्तपोषित कोर्स के अंतर्गत बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया है। बढ़ी हुई सीटें सरकारी न होकर स्ववित्तपोषित होंगी। जबकि सरकारी सीटों की तरह जेईई मेन की रैंकिंग के आधार पर ही इनमें प्रवेश दिए जाएंगे।

loksabha election banner

इनके लिए नियुक्ति किए जाने वाले शिक्षक व कर्मचारियों को वेतन इसकी फीस के लाभ से मिलेगा। एचबीटीयू प्रशासन ने सीटें बढ़ाए जाने का मसौदा कुछ समय पहले तैयार किया था। इस पर कार्यपरिषद में चर्चा होने के बाद स्वीकृति दे दी गई। बढ़ी हुई सीटों पर सत्र 2019-20 से प्रवेश दिए जाएंगे।

ब्रांच         पहले सीटें      अब

इलेक्ट्रिकल   60           120

इलेक्ट्रॉनिक्स 60           120

सिविल         60           120

मैकेनिकल    60           120

सीएस          60           120

आइटी        60            120

प्लास्टिक     30             60

पेंट            30              60

ऑयल       30              60

लेदर         20              30 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.