Move to Jagran APP

सहालग से पहले सोना-चांदी के गिरे भाव ने बढ़ा दीं कारोबारियों के माथे पर चिंता की लकीरें

कारोबारियों को उम्मीद थी कि दीपावली के बाद भाव बढ़ सकते हैं इसलिए हुए चिंतित। दीपावली के बाद 10 दिन में सोना 1200 रुपये प्रति 10 ग्राम व चांदी 3000 रुपये किलो गिर चुकी है। इसके पीछे कारोबारी काफी कुछ कोरोना का हाथ मान रहे हैं।

By ShaswatgEdited By: Published: Wed, 25 Nov 2020 11:29 AM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 11:29 AM (IST)
सहालग से पहले सोना-चांदी के गिरे भाव ने बढ़ा दीं कारोबारियों के माथे पर चिंता की लकीरें
कारोबारियों का मानना है कि कोरोना के चलते लोगों ने फिर खरीदारी से हाथ खींच लिए हैं।

कानपुर, जेएनएन। सहालग से ठीक पहले सोने व चांदी के गिर रहे भाव ने कारोबारियों को परेशान कर रहा है। कारोबारियों को उम्मीद थी कि दीपावली के बाद भाव बढ़ सकते हैं लेकिन स्थिति विपरीत है। दीपावली के बाद 10 दिन में सोना 1,200 रुपये प्रति 10 ग्राम व चांदी 3,000 रुपये किलो गिर चुकी है। इसके पीछे कारोबारी काफी कुछ कोरोना का हाथ मान रहे हैं।

loksabha election banner

दीपावली के बाद छह दिन में गिरे भाव 

यूं तो लाॅकडाउन के बाद से ही सोने के भाव बहुत तेजी से बढ़े थे और एक समय सोना 57,900 रुपये और चांदी 72 हजार रुपये तक पहुंच चुकी थीं। इसके बाद से दोनों धातुओं का भाव स्थिर है। हालांकि बीच-बीच मेें भावों में कुछ बड़े उतार चढ़ाव देखने को मिल जाते हैं। कारोबारियों की सोच थी कि दीपावली के बाद सोने व चांदी के भाव में तेजी आएगी क्योंकि सहालग कम दिनों की ही सही लेकिन लोग जेवर पर काफी खर्च कर रहे थे। इसके पीछे का एक तर्क यह भी था कि शादियों में पार्टियां छोटी हो गई हैं, इसलिए अब जेवर पर खर्च ज्यादा हो रहा है। मगर दीपावली वाले दिन से मात्र सात दिन में रेट काफी गिर चुके हैं। कारोबारियों का मानना है कि कोरोना के चलते लोगों ने फिर खरीदारी से हाथ खींच लिए हैं। हालांकि पहले भी कोरोना के दौरान सोने चांदी के भाव बढ़े थे लेकिन उस समय लोगों ने निवेश के नजरिए से खरीदारी की थी लेकिन इस बार सेंसेक्स भी अच्छी स्थिति में है, इसलिए निवेश उस तरह हो रहा है और असर सराफा बाजार पर आ रहा है।

दीपावली से अब तक सोने व चांदी का भाव

तारीख           चांदी            सोना

14 नवंबर       64,800         52,650

18 नवंबर       63,900         52,300

19 नवंबर       63,000         52,000

20 नवंबर       63,500         52,100

21 नवंबर       63,500         52,250

23 नवंबर       63,400         52,300

24 नवंबर       61,800         51,450

(नोट : सोने का भाव प्रति 10 ग्राम व चांदी का भाव प्रति किलो के हिसाब से हैं।)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.