Move to Jagran APP

घाटमपुर उपचुनाव: मतदान केंद्रों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां और पुलिस बल, खामियों को दुरुस्त करने में जुटे कर्मी

बूथों की छिटपुट खामियां दुरुस्त करने में जुटे लेखपाल व पालिका कर्मी। उप जिलाधिकारी एवं रिटर्निंग अफसर एके श्रीवास्तव ने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मतदान केंद्रों में भेज कर पोलिंग पार्टियों के पहंचने और व्यवस्थाओं की तहकीकात कराई जा रही है।

By ShaswatgEdited By: Published: Mon, 02 Nov 2020 08:23 PM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2020 08:23 PM (IST)
घाटमपुर उपचुनाव: मतदान केंद्रों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां और पुलिस बल, खामियों को दुरुस्त करने में जुटे कर्मी
सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा मतदान।

कानपुर, जेएनएन। घाटमपुर (अजा) सीट के हो रहे उप चुनाव के लिए मतदान मंगलवार को मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा। इसके लिए नौबस्ता मंडी समिति से रवाना हुई पोलिंग  पार्टियां देर शाम तक क्षेत्र के सभी 481 बूथों में पहुंच गई हैं। इस दौरान मतदान केंद्रों में जो भी खामियां पाई जा रही हैं उन्हें लेखपाल और पालिका कर्मी दुरुस्त करने में जुटे हैं। 

loksabha election banner

उप जिलाधिकारी एवं रिटर्निंग अफसर एके श्रीवास्तव ने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मतदान केंद्रों में भेज कर पोङ्क्षलग पार्टियों के पहंचने और व्यवस्थाओं की तहकीकात कराई जा रही है। मतदान सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा।

उप चुनाव पर एक नजर

कुल मतदेय स्थल (पोलिंग बूथ) -      481 (कोविड प्रोटोकॉल के चलते 107 बूथ बढ़ाए गए)

कुल मतदान स्थल (पोलिंग सेंटर)-    260

कुल सेक्टर-     48

कुल जोन-    8

क्रिटिकल बूथ-   84

माइक्रो ऑब्जर्बर वाले बूथ-  44

सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ तैनात मास्टर ट्रेनरों की संख्या-  37

वेब कास्टिंग वाले बूथ-   48

व्हील चेयर वाले बूथ-   70

कुल ग्राम पंचायत-   156 (घाटमपुर ब्लाक-78, पतारा-50 एवं भीतरगांव आंशिक-28)

कुल राजस्व गांव-   228


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.