Move to Jagran APP

घाटमपुर उपचुनाव: डिप्टी सीएम बोले, कांग्रेस का जल्द होगा देश से सफाया

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस का देश से जल्द सफाया होने वाला है। उसकी चाल चरित्र व चेहरा खराब है। इस बात का दर्द रहता है मोदी गरीबों के कल्याण के लिए काम क्यों करते हैं।

By Akash DwivediEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 08:14 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 08:14 PM (IST)
घाटमपुर उपचुनाव: डिप्टी सीएम बोले, कांग्रेस का जल्द होगा देश से सफाया
घाटमपुर में सभा को संबोधित करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद

कानपुर, जेएएन। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस का देश से जल्द सफाया होने वाला है। उसकी चाल, चरित्र व चेहरा सभी खराब है। इन्हें इस बात का दर्द रहता है कि मोदी गरीबों के कल्याण के लिए काम क्यों करते हैं। सपा बसपा व कांग्रेस की तिकड़ी सिर्फ अफवाह फैलाने का काम करती है। लक्ष्मी जी सिर्फ कमल के फूल पर बिराजती हैं। साईकिल, हाथी व पंजा में नहीं। 

loksabha election banner

शुक्रवार को क्षेत्र के गांव रेउना स्थित नहर कोठी मैदान में आयोजित जनसभा में एक घंटा देरी से सायं 4.15 बजे पहुचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि चुनाव में उपेंद्र नहीं, वह खुद और मंच में मौजूद सभी सांसद, विधायक, मंत्री व संगठन पदाधिकारी प्रतयाशी हैं। डिप्टी सीएम मंच से यह बताना नही भूले कि पड़ोसी औरैया जिले की गीता शाक्य दो नवंबर को राज्यसभा की  सदस्य हो जाएगी। उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने महामहिम राष्ट्रपति के क्षेत्र से जुड़ाव की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा इकलौती पार्टी है, जो जमीन के कार्यकर्ताओं को महत्व देती है। 

जनसभा में पंचायती राज मंत्री मोती सिंह, कारागार राज्यमंत्री जय कुमार जैकी, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, सांसद देवेंद्र सिहं भोले. प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिहं विधायक अभिजीत सिहं सांगा, अरुण पाठक, प्रतिभा शुक्ला, विनोद कटियार, डा. बीना आर्या, वेदव्रत सचान आदि मौजूद रहे। संचालन ग्रामीण जिलाध्यक्ष  कृष्ण मुरारी शुक्ल ने किया। भाजपा में शामिल हुई डॉ. गीता चौहान डिप्टी सीएम केशव मौर्य की चुनावी जनसभा में महानगर महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष डॉ. गीता ङ्क्षसह चौहान ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। गीता चौहान वर्ष 1991 से 2000 के बीच भाजपा की राजनीति में सक्रिय थी। एक बार उन्हें विधानसभा चुनाव का भाजपा से टिकट भी मिला था, जो बाद में विवेकशील शुक्ल को दे दिया था।

इनोवा में बैठने वाले विधायक अब नैनो में बैठने भर के रह गए:

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा 2017 के चुनाव में कांग्रेस के पास  इनोवा में बैठने भर के विधायक थे। जो अब नैनो में बैठने भर के रह गए हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.