Move to Jagran APP

सीमित फेरों के साथ चलाईं चार जोड़ी ट्रेनें

दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए रेलवे बोर्ड लगातार नई ट्रेनों संचालन कर रहा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Nov 2020 08:32 PM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2020 08:34 PM (IST)
सीमित फेरों के साथ चलाईं चार जोड़ी ट्रेनें

जागरण संवाददाता, कानपुर : दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए रेलवे बोर्ड लगातार नई ट्रेनों का संचालन कर रहा है। हालांकि यह ट्रेनें त्योहार पर यात्रियों को उनके घर पहुंचाने और त्योहार के बाद वापस लाने के लिए ही चलाईं जा रही हैं। सीमित फेरों के साथ दिल्ली से बिहार के लिए चार जोड़ी ट्रेनें चलाईं जा रही हैं।

loksabha election banner

-आनंद विहार जयनगर त्योहार स्पेशल 13, 16 और 19 नवंबर को चलायी जाएगी। 14, 17 और 20 नवंबर को यह ट्रेन वापसी कर बंद हो जाएगी। ट्रेन संख्या 04488 आनंद विहार से सुबह 11:15 बजे चलकर 5:55 बजे सेंट्रल पहुंचेगी। यहां से वाया प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पटना, मोकामा, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी होते हुए दूसरे दिन 11:50 बजे जयनगर पहुंचेगी।

-सिलचर से कानपुर सेंट्रल के लिए त्योहार स्पेशल 14 नवंबर को चलकर 16 नवंबर को कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 05685 सिलचर से रात 10 बजे चलेगी। वाया बदरपुर, न्यू हाफलांग, मांदरदिसा, पाथरखोला, गुवाहाटी, गोवालपारा, न्यू बांगाई गांव, न्यू कूचबिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार, बरौनी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए दोपहर 12 बजे सेंट्रल पहुंचेगी।

-बांद्रा से गाजीपुर सिटी सुपरफास्ट त्योहार स्पेशल 16 नवंबर को चलेगी और 18 नवंबर को वापस आएगी। ट्रेन संख्या 09015 बांद्रा से सोमवार की रात 11:30 बजे चलेगी। वाया बोरीवली, वलसाड़, वडोदरा, रतलाम, कोटा, हिडोन सिटी, आगरा कैंट, इटावा होते हुए बुधवार की रात 12:40 बजे सेंट्रल पहुंचेगी। यहां से प्रयागराज, जंघई, जौनपुर जंक्शन होते हुए बुधवार की सुबह 10:30 बजे गाजीपुर सिटी पहुंचेगी।

-प्रयागराज से आनंद विहार टर्मिनल त्योहार स्पेशल 22 नवंबर को चलकर 23 को वापस होगी। ट्रेन संख्या 04121 प्रयागराज से रात 11:25 बजे चलकर रात दो बजे सेंट्रल आएगी। यहां से टूंडला, गाजियाबाद होते हुए सुबह 9:05 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.