Move to Jagran APP

कानपुर में पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी बना रहे हॉकी को संजीवनी देने की योजना

पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी पॉल देवेंद्र ने बताया कि पांच दिवसीय प्रतियोगिता का मकसद क्रिकेट की तर्ज पर हॉकी का रूझान लोगों में बढ़ाना। उन्होंने बताया कि फाइव ए साइड हॉकी फटाफट हॉकी एक ऐसा फॉर्मेट है जो खिलाडिय़ों को मंच तक पहुंचाने मददगार साबित होता है।

By Akash DwivediEdited By: Published: Tue, 18 May 2021 06:15 AM (IST)Updated: Tue, 18 May 2021 06:15 AM (IST)
कानपुर में पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी बना रहे हॉकी को संजीवनी देने की योजना
ओलंपियन अशोक ध्यानचंद के आना तय माना जा रहा है

कानपुर, जेएनएन। शहर में राष्ट्रीय खेल हॉकी के वजूद को बनाए रखने का बीड़ा पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी पॉल देवेंद्र उठाया है। उन्होंने मार्च और अप्रैल के बीच प्रथम फाइव ए साइड हॉकी लीग का आयोजन कराने की रूपरेखा बनाई थी। जो संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के कारण फिलहाल टल गई। पूर्व खिलाड़ी द्वारा नए सिरे से हॉकी टूर्नामेंट को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक प्रतियोगिता में प्रदेश की 30 टीमों के प्रतिभाग करने की उम्मीद है, जबकि आयोजन में पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व ओलंपियन अशोक ध्यानचंद के आना तय माना जा रहा है।

loksabha election banner

पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी पॉल देवेंद्र ने बताया कि पांच दिवसीय प्रतियोगिता का मकसद क्रिकेट की तर्ज पर हॉकी का रूझान लोगों में बढ़ाना। उन्होंने बताया कि फाइव ए साइड हॉकी फटाफट हॉकी एक ऐसा फॉर्मेट है जो खिलाडिय़ों को मंच तक पहुंचाने मददगार साबित होता है। संक्रमण समाप्ति के बाद यह प्रतियोगिता ग्रीनपार्क में बने एस्ट्रो टर्फ पर आयोजित की जाएगी। इससे पहले पिछले वर्ष सितंबर में चौथे फाइव ए साइड हॉकी नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन ग्रीनपार्क में सफल हो चुका है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों की 16 महिला व पुरुष वर्ग की टीमों ने प्रतिभाग किया था। टूर्नामेंट में महिला, पुरुष के साथ मिक्स वर्ग के मुकाबले खेले गए थे। जिसमें भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह के साथ कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि शहर में लंबे समय से हॉकी खेल में खिलाडिय़ों की संख्या में कमी आ रही है। हॉकी खेल को बढ़ाना के मकसद हर वर्ग के बच्चों को निश्शुल्क पूर्व खिलाड़ी पॉल देवेंद्र द्वारा चकेरी में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वे हॉकी खेल को बढ़ाने की मंशा से काम कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.