Move to Jagran APP

कोहरे का असर, मुंबई से नहीं आई फ्लाइट और स्पाइस जेट ने भी निरस्त की विमान सेवा, देखें- शेड्यूल

कोरोना के बाद अब सर्दी का भी विमानन सेवाओं पर असर पड़ना शुरू हो गया है। बुधवार को इंडिगो की मुंबई फ्लाइट नहीं आई तो स्पाइस जेट ने भी फिलहाल अपनी दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट निरस्त कर दी है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 11:54 AM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 11:54 AM (IST)
कोहरे का असर, मुंबई से नहीं आई फ्लाइट और स्पाइस जेट ने भी निरस्त की विमान सेवा, देखें- शेड्यूल
विमान सेवा पर पड़ी मौसम की मार।

कानपुर, जागरण संवाददाता। कोरोना के बाद अब कड़ाके की ठंड का भी विमानन सेवाओं पर असर नजर आने लगा है। यात्रियों की कम संख्या के चलते विमानन कंपनियां फ्लाइट निरस्त कर रही हैं। इस कड़ी में स्पाइस जेट ने अपनी दिल्ली और मुंबई की दोनों फ्लाइट 21 जनवरी तक निरस्त कर दी है। इंडिगो की भी बुधवार को मुंबई फ्लाइट नहीं आई। बेंगलुरु की फ्लाइट का संचालन सुचारु रहा।

loksabha election banner

चकेरी एयरपोर्ट से चार फ्लाइट का संचालन हो रहा है। विमानन कंपनी स्पाइस जेट दिल्ली, मुंबई जबकि इंडिगो मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद रूट पर अपने सेवाएं दे रही है। हैदराबाद की फ्लाइट काफी पहले से निरस्त चल रही है। अब सर्दी और बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते स्पाइस जेट ने अपनी दोनों फ्लाइट 21 जनवरी तक के लिए निरस्त कर दी है। वहीं, इंडिगो के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को बेंगलुरु की फ्लाइट आई, लेकिन गुरुवार को यह निरस्त रहेगी। बुधवार को मुंबई फ्लाइट नहीं आई। अब यह फ्लाइट गुरुवार को आएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.