Move to Jagran APP

छठ पर कानपुर से होकर चलेंगी पांच जोड़ी ट्रेनें

रेलवे छठ पर्व पर मंगलवार से पांच जोड़ी और ट्रेनें चलाएगा जो कानपुर होकर ही गंतव्य को रवाना होंगी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Nov 2020 01:03 AM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2020 01:03 AM (IST)
छठ पर कानपुर से होकर चलेंगी पांच जोड़ी ट्रेनें

जागरण संवाददाता, कानपुर : रेलवे छठ पर्व पर मंगलवार से पांच जोड़ी और ट्रेनें चलाएगी जो दूसरे दिन वापस आकर बंद हो जाएंगी।

loksabha election banner

-नई दिल्ली से इस्लामपुर के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेन 17 नवंबर को चलेगी और इस्लामपुर से 18 नवंबर को वापस आ जाएगी। ट्रेन नंबर 04492 नई दिल्ली से रात 8 बजे चलकर रात 2:30 बजे सेंट्रल पहुंचेगी। यहां से वाया प्रयागराज, विध्याचल, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, अरा, दानापुर, पटना, राजेंद्र नगर, पटना साहेब होते हुए दूसरे दिन दोपहर 2:45 बजे इस्लामपुर पहुंचेगी। -आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर विशेष ट्रेन 17 नवंबर को चलकर 18 नवंबर को वापस होगी। यह ट्रेन संख्या 04496 आनंद विहार से शाम 4:55 बजे चलकर रात 10:10 बजे सेंट्रल पहुंचेगी। यहां से वाया प्रयागराज, बक्सर, अरा, दानापुर, पटना, राजेंद्र नगर होते हुए सुबह 11 बजे भागलपुर पहुंचेगी। -आनंद विहार टर्मिनल से पटना के लिए विशेष ट्रेन 17 और 18 नवंबर को चलेगी। यह ट्रेन 18 और 19 को पटना से वापस होगी। ट्रेन संख्या 04002 आनंद विहार से रात नौ बजे चलकर रात 2:55 बजे सेंट्रल पहुंचेगी। यहां से वाया प्रयागराज होते हुए सुबह 11:30 बजे पटना पहुंचेगी। -नई दिल्ली से जय नगर त्योहार स्पेशल 17 नवंबर को चलेगी और 19 नवंबर को वापस जाएगी। यह ट्रेन संख्या 04016 नई दिल्ली से रात 11:55 बजे चलकर सुबह 6:05 बजे सेंट्रल पहुंचेगी। यहां से वाया प्रयागराज, बक्सर, पाटलीपुत्र, हाजीपुर, दरभंगा, मुधबनी होते हुए रात 10:45 बजे जयनगर पहुंचेगी।

-आनंद विहार से भागलपुर के लिए विेशेष ट्रेन 17 नवंबर को चलकर 18 को वापस होगी। ट्रेन संख्या 04018 आनंद विहार से शाम रात 10:30 बजे चलकर सुबह 5:30 बजे सेंट्रल पहुंचेगी। यहां से वाया प्रयागराज, पटना, जमालपुर होते हुए दूसरे दिन रात 8:20 बजे भागलपुर पहुंचेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.