Move to Jagran APP

उत्तर भारत में प्लास्टिक से पहली सड़क कानपुर में बनेगी

सामान्य सड़कों की उम्र करीब 15 साल होती है, वहीं प्लास्टिक से बनी सड़कों की उम्र सामान्य सड़कों की तुलना में 25 फीसद अधिक होती है।

By Amal ChowdhuryEdited By: Published: Mon, 13 Nov 2017 11:34 AM (IST)Updated: Mon, 13 Nov 2017 11:34 AM (IST)
उत्तर भारत में प्लास्टिक से पहली सड़क कानपुर में बनेगी
उत्तर भारत में प्लास्टिक से पहली सड़क कानपुर में बनेगी

कानपुर (विक्सन सिक्रोड़िया)। जल, जंगल और जमीन के लिए जानलेवा साबित हो रहे प्लास्टिक का उपयोग अब सड़क बनाने में किया जाएगा। हालांकि यह प्रयोग बहुत नया नहीं है, लेकिन उत्तर भारत में इसका पहली बार प्रयोग होने जा रहा है। कानपुर में प्रयोग की हुई प्लास्टिक से एक किलोमीटर सड़क बनाने की योजना है।

loksabha election banner

प्लास्टिक से बनी सड़कें सस्ती होने के साथ अपेक्षाकृत ज्यादा सुरक्षित होंगी। प्लास्टिक कचरे का इस्तेमाल करके बनाई जाने वाली सड़कें मानसून के दौरान टिकाऊ होती हैं। इसके अलावा ये 50 डिग्री सेल्सियस तापमान पर भी नहीं पिघलती हैं।

हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) कानपुर के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर प्रदीप कुमार ने इस पर शोध किया है। एचबीटीयू में अगले साल से एमटेक में प्लास्टिक रोड टेक्नोलाजी पाठ्यक्रम शुरू किए जाने का प्रस्ताव है। अध्ययन में पाया गया है कि सड़क बनाने की सामग्री में करीब 15 फीसद हिस्सा प्लास्टिक कचरा होता है। प्रो. प्रदीप कुमार ने बताया कि सामान्य सड़कों (तारकोल व गिट्टी से बनी) की उम्र करीब 15 साल होती है।

वहीं प्लास्टिक से बनी सड़कों की उम्र सामान्य सड़कों की तुलना में 25 फीसद अधिक होती है। एक आकलन के अनुसार देश में प्रतिदिन करीब 15 हजार टन प्लास्टिक कचरा पैदा होता है। इसमें से करीब नौ हजार टन प्लास्टिक को री-साइकिल कर काम में ले लिया जाता है।

बाकी हिस्सा कूड़े में पड़ा रहने के साथ नालियों को जाम करता है। प्लास्टिक से बनी सड़कों के लिए गिट्टी व तारकोल मिलाने के दो तरीके हैं। पहला गर्म गिट्टी के साथ प्लास्टिक को मिलाया जा सकता है। इसके अलावा तारकोल के साथ प्लास्टिक को मिलाकर बाद में गिट्टी मिलाई जा सकती है।

इस प्रक्रिया के अंतर्गत प्लास्टिक कचरे के छोटे छोटे टुकड़े कर उन्हें गर्म डामर में मिलाया जाता है। इस मिश्रण को पत्थरों पर डाला जाता है। प्लास्टिक कचरे में पॉलीथिन, टॉफी-चॉकलेट के रैपर से लेकर शॉपिंग बैग तक शामिल होते हैं। पीडब्ल्यूडी शहर में प्लास्टिक की सड़क बनाने की योजना बना रहा है।

यह भी पढ़ें: आगरा में फिल्मकार संजय लीला भंसाली के खिलाफ प्रदर्शन

यह सड़क एक किलोमीटर की होगी। मालरोड में इसे बनाए जाने की योजना है। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश सरकार ने पीडब्ल्यूडी से प्लास्टिक से सड़क बनाने के लिए कहा था। इस पर काम शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें: भगवान श्रीकृष्ण के साथ दुर्योधन की भी मूर्ति लगेगी: अखिलेश यादव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.