ठेकेदारी के विवाद में उन्नाव के स्लाटर हाउस में हुई फायरिंग, दो महिलाओं समेत तीन घायल
बंथर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक स्लाटर हाउस के मुख्य द्वार पर ठेकेदारी को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों के बीच फायरिंग हुई जिसमें स्लाटर हाउस में काम करने वाले श्रमिकों में अलीगढ़ निवासी रहीशा उसकी बहन तन्नों और भाई आमिर को गोली लगी है।
कानपुर, जेएनएन। उन्नाव के अचलगंज में स्थित बंथर औद्योगिक क्षेत्र में देर रात ठेकेदारी को लेकर हुए विवाद में फायरिंग होने से लोगों में दहशत फैल गई। इस दौरान दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए।
अचलगंज थाना क्षेत्र के बंथर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक स्लाटर हाउस में देर रात विवाद में फायरिंग हुई, जिसमें दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस जांच मेें जुटी है।
घटना देर रात लगभग 10:30 बजे की है। बंथर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक स्लाटर हाउस के मुख्य द्वार पर ठेकेदारी को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों के बीच फायरिंग हुई, जिसमें स्लाटर हाउस में काम करने वाले श्रमिकों में अलीगढ़ निवासी रहीशा, उसकी बहन तन्नों और भाई आमिर को गोली लगी है। श्रमिकों को गोली लगते देख हमलावर भाग निकले। अचलगंज थाना प्रभारी इंसपेक्टर राघवन कुमार ने बताया कि तीनों को छर्रे लगे हैं। कोई गंभीर नहीं है। सभी को इलाज के लिए सीएचसी अचलगंज में भर्ती कराया है। उन्होंने बताया कि घायल फायरिंग करने वालों के नाम नहीं बता पा रही हैं रिपोर्ट दर्ज कर हमलावारों का पता लगा जेल भेजा जाएगा। यहां उल्लेखनीय है कि लगभग तीन माह पहले भी इसी स्लाटर हाउस में फायरिंग हुई थी।