Move to Jagran APP

फर्रूखाबाद में मिडडे मील बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, प्रधानाध्यापिका व सहायक अध्यापिका झुलसीं

Farrukhabad fire in cylinder बचाने के प्रयास में सहायक अध्यापिका अदिती श्रीवास्तव भी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। इसके बावजूद उन्होंने अपना साहस नहीं खोया और सिलिंडर को रसोई से निकालकर बाहर मैदान में फेंक दिया।

By Akash DwivediEdited By: Published: Sat, 04 Sep 2021 01:02 PM (IST)Updated: Sat, 04 Sep 2021 01:02 PM (IST)
फर्रूखाबाद में मिडडे मील बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, प्रधानाध्यापिका व सहायक अध्यापिका झुलसीं
पुलिस कर्मियों को घटना की जानकारी देते ग्रामीण। जागरण

फर्रूखाबाद, जेएनएन। फर्रूखाबाद में शनिवार पूर्वाह्न 10 बजे जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव बंदर खेड़ा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चों के लिए मिडडे मील बनाया जा रहा था। इस दौरान रसोइया सुषमा देवी ने गैस चूल्हा जलाने के लिए जैसे ही माचिस जलाई, वैसे ही लीकेज सिलिंडर में आग लग गई। आग की लपटें देख सुषमा देवी शोर मचाते हुए रसोई से भाग निकली। जलते हुए सिलिंडर को देख प्रधानाध्यापिका सुधा कठेरिया और सहायक अध्यापिका अदिती श्रीवास्तव बाहर निकालने के लिए रसोई में घुसीं। प्रधानाध्यापिका ने जलते हुए सिलिंडर को रसोई से निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हेंं बचाने के प्रयास में सहायक अध्यापिका अदिती श्रीवास्तव भी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। इसके बावजूद उन्होंने अपना साहस नहीं खोया और सिलिंडर को रसोई से निकालकर बाहर मैदान में फेंक दिया। उधर, सिलिंडर में लगी आग की जानकारी गांव पहुंची तो ग्रामीण भी जमा हो गए। सिलिंडर फटने से बड़ा हादसा होने की आशंका देख ग्रामीणों ने स्कूल की दीवार तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। घटना की जानकारी पर खंड शिक्षा अधिकारी मुन्नालाल त्रिवेदी भी मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से झुलसीं सुधा कठेरिया और अदिती श्रीवास्तव को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनका उपचार किया जा रहा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.