Move to Jagran APP

कानपुर: कल से चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली और बिहार जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत, यहां देखिए लिस्ट

दीपावली के त्योहार के बाद बिहार और दिल्ली जाने वाले यात्रियों की सेंट्रल स्टेशन पर भीड़ है। ऐसे में रेलवे प्रशासन कल से तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को चलाने जा रहा है। यह त्योहार स्पेशल ट्रेनें बिहार के राजवीर स्टेशन से आनंद विहार टर्मिनल के लिए चलायी जाएंगी।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Wed, 10 Nov 2021 06:05 PM (IST)Updated: Wed, 10 Nov 2021 06:05 PM (IST)
कानपुर: कल से चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली और बिहार जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत, यहां देखिए लिस्ट
कानपुर सेट्रल स्टेशन से चलेंगी त्योहार स्पेशल ट्रेन। प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जागरण संवाददाता। दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे ने तीन जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं। यह त्योहार स्पेशल ट्रेनें बिहार के राजवीर स्टेशन से आनंद विहार टर्मिनल के लिए चलायी जाएंगी। हालांकि रेलवे इन ट्रेनों को नियमित नहीं बल्कि सीमित अवधि के लिए शुरू कर रहा है। इसमें एक ट्रेन गति शक्ति सुपरफास्ट ट्रेन को भी शामिल किया गया है। इसके साथ ही पटना पुणे और बरौनी एलटीटी टर्मिनस के फेरों में बढ़ोत्तरी का निर्णय लिया गया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा. शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेनों में आरक्षण की सुविधा शुरू हो गई है।

loksabha election banner

ये ट्रेनें चलेंगी:

  • ट्रेन संख्या 03697 राजगीर आनंद विहार टर्मिनल त्योहार स्पेशल ट्रेन राजगीर रेलवे स्टेशन से 12,15 और 18 नवंबर को चलायी जाएगी जबकि वापसी में यह ट्रेन 13,16 और 19 नवंबर को चलेगी।राजगीर रेलवे स्टेशन से ट्रेन दोपहर 2:45 बजे चलकर बिहार शरीफ, पटना जंक्शन, आरा, बक्सर, प्रयागराज होते हुए सुबह चार बजे कानपुर सेंट्रल और सुबह 10:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 03698 आनंद विहार टर्मिनल से दोपहर 12:30 बजे चलकर शाम 6:30 बजे कानपुर सेंट्रल और सुबह सात बजे राजगीर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 03695 राजगीर आनंद विहार टर्मिनल त्योहार स्पेशल ट्रेन राजगीर रेलवे स्टेशन से 13 और 16 नवंबर को चलायी जाएगी जबकि वापसी में यह ट्रेन 14 और 17 नवंबर को चलेगी।राजगीर रेलवे स्टेशन से ट्रेन दोपहर 2:45 बजे चलकर बिहार शरीफ, पटना जंक्शन, आरा, बक्सर, प्रयागराज होते हुए सुबह चार बजे कानपुर सेंट्रल आएगी और सुबह 10:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 03696 आनंद विहार टर्मिनल से दोपहर 12:30 बजे चलकर शाम 6:30 बजे कानपुर सेंट्रल और सुबह सात बजे राजगीर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 01683 पटना जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल गति शक्ति आरक्षित सुपरफास्ट त्योहार स्पेशल ट्रेन पटना से 12,14,16 और 18 नवंबर को जबकि वापसी में 13,15 और 17 नवंबर को चलेगी।पटना जंक्शन से यह ट्रेन शाम 5:45 बजे चलकर दानापुर, वाराणसी, प्रयागराज होते हुए सुबह तीन बजे कानपुर सेंट्रल और सुबह 9:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। 
  • ट्रेन संख्या 01684 आनंद विहार टर्मिनल से रात 11:10 बजे चलकर सुबह 5:55 बजे कानपुर सेंट्रल औश्र दोपहर 3:45 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। 

इनके बढ़ाए गए फेरे 

  • ट्रेन संख्या 03381/03382 पटना-पुणे छठ पूजा त्योहार स्पेशल ट्रेन का फेरा पटना से 19 नवंबर और पुणे से 21 नवंबर के लिए बढ़ाया गया है।
  • ट्रेन संख्या 05297/05298 बरौनी लोकमान्य तिलक टर्मिनस छठ पूजा त्योहार विशेष ट्रेन बरौनी से शनिवार 20 नवंबर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सोमवार 22 नवंबर को चलायी जाएगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.