कोरोना वैक्सीनेशन में पुरुषों से पीछे रह गईं महिलाएं, कानपुर में अबतक 97092 को ही लगी दोनों डोज
कानपुर शहर में अबतक 2.77 लाख पुरुष और 2.01 लाख महिलाओं ने कोरोना वैक्सीनेशन में दोनो डोज लगवाए हैं। महानगर की आबादी पचास लाख से ज्यादा है ऐसे में अभी सिर्फ दो फीसद का ही वैक्सीनेशन हो पाया है।
कानपुर, जेएनएन। जिले में कोरोना वायरस की चेन तोडऩे के लिए वैक्सीनेशन चल रहा है। हालांकि पिछले साढ़े चार माह में जिले में महज 5.76 लाख को ही वैक्सीन लगाई जा सकी है। उसमें से पहली डोज 4.79 लाख को लगी है, जबकि दूसरी डोज सिर्फ 97092 को ही लगाई जा सकी है। कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगवाने में पुरुषों से महिलाएं पिछड़ गई हैं।
अब तक हुए वैक्सीनेशन में 2,01,643 महिलाओं को वैक्सीन लगाई जा सकी। वहीं 2,77,623 पुरुषों ने टीका लगवाया है। इसमें पहली और दूसरी डोज लगाने वाले दोनों शामिल हैं। हालांकि अपलोड किए गए आंकड़ों में कुछ अंतर है। जिले की आबादी 50 लाख से ऊपर है, उसमें से महज दो फीसद को ही दोनों डोज लग सकी हैं।
प्रदेश में 14 जनवरी से कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीनेशन शुरू हुआ था। सबसे पहले हेल्थ वर्कर को वैक्सीन लगाई गई। उसके बाद हेल्थ वर्कर के सहयोग में लगे फ्रंटलाइन वर्कर का वैक्सीनेशन कराया गया। फिर 60 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग, फिर 45 की उम्र पार के व्यक्तियों को टीका लगाने की शुरुआत की गई। एक मई से युवाओं यानी 18-44 आयु वर्ग को वैक्सीन लगाई जा रही है।
जिले में वैक्सीनेशन की स्थिति
5,76,452 कुल वैक्सीनेशन
4,79,360 पहली डोज
97,092 दूसरी डोज
2,77,623 : पुरुषों का वैक्सीनेशन
2,01,643 : महिलाओं का वैक्सीनेशन
उम्र वर्ग - वैक्सीनेशन
18-44 वर्ष - 1,63,295
45-60 वर्ष - 1,77,617
60 से ऊपर - 1,38,239
किस वैक्सीन की कितनी डोज
कोविशील्ड : 5,13,721
कोवैक्सीन : 62,731
- कोविन एप पर कोरोना वैक्सीनेशन का रोजाना का डाटा अपलोड किया जा रहा है। इस डाटा की फीङ्क्षडग में कुछ गड़बड़ी है, जिससे मिलान नहीं हो रहा। इसे देखने वाली एजेंसी को क्रॉस चेकिंग कर सुधार करने का निर्देश दिया है। डाटा में मामूली अंतर है, उसे जल्द ठीक करा लिया जाएगा। -डॉ. जीके मिश्रा, एडी हेल्थ कानपुर मंडल