सजा के डर से छेड़खानी के आरोपित ने फांसी लगाकर जान दी
बांदा जिले के बबेरू थानाक्षेत्र छेड़छाड़ के एक आरोपित ने मुकदमें में सजा मिलने के डर से फांसी लगाकर जान दे दी। मुकदमें में गुरुवार को ही तारीख थी। जान देने वाले के दोनों बेटे देहरादून में रहकर मजदूरी करते हैैं।
बांदा, जेएनएन ।सजा के डर से तारीख वाले दिन छेड़खानी के आरोपित ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली है।
मर्का थाना क्षेत्र के मोहल्ला गायत्री नगर निवासी 45 वर्षीय जुगुल किशोर उर्फ लल्ला के विरुद्ध फरवरी वर्ष 2017 में महिला के साथ छेड़खानी करने का मुकदमा दर्ज हुआ था। इससे वह करीब छह माह जेल में रह चुका था। तभी से मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। गुरुवार को उसकी तारीख थी। सुबह उसने घर की रसोई में रस्सी से फांसी लगा ली। पत्नी मुन्नी जब किसी काम से रसोई में गई तो उसका शव छल्ले में लटका मिला। इससे स्वजन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी रामआसरे सरोज ने शव कब्जे में लेकर घटनास्थल देखा।
पहले साफ की टेंपो, फिर उठाया आत्मघाती कदम
पत्नी व अन्य स्वजन ने बताया कि वह दूसरे का टेंपो चलाता था। रात में टेंपो अपने घर के बाहर ही खड़ा करता था। मुकदमे में आज सजा होने को लेकर वह डर रहा था। यह चर्चा गांव के अन्य लोगों से भी उसने की थी। सुबह जगने के बाद उसने पहले अपनी टेंपो साफ की है। इसके बाद उसकी रस्सी निकालकर घर के अंदर खुदकुशी कर ली है। उसके दो बेटे व एक बेटी है। दोनों बेटे देहरादून में रहकर मजदूरी करते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमे में सजा के डर से लोगों ने खुदकुशी करना बताया है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।