Move to Jagran APP

Tiddi Dal Alert : कन्नौज के रास्ते कानपुर में घुसा टिड्डी दल, किसानों ने बर्तन व कनस्तर बजाकर भगाया

उन्नाव की तरफ जाने की संभावना दूसरा दल एटा से फर्रुखाबाद होकर कन्नौज की तरफ बढ़ा।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 11:56 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 11:56 PM (IST)
Tiddi Dal Alert : कन्नौज के रास्ते कानपुर में घुसा टिड्डी दल, किसानों ने बर्तन व कनस्तर बजाकर भगाया
Tiddi Dal Alert : कन्नौज के रास्ते कानपुर में घुसा टिड्डी दल, किसानों ने बर्तन व कनस्तर बजाकर भगाया

कानपुर, जेएनएन। कन्नौज से शनिवार को टिड्डियों का दल कानपुर में घुस गया है। फसलों में आंशिक नुकसान के साथ दल ककवन से बिल्हौर, शिवराजपुर, उत्तरीपूरा की तरफ से निकला है। कृषि विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से थाली, बर्तन व कनस्तर बजाकर उनको भगाया। उधर, दूसरा दल एटा से फर्रुखाबाद पहुंच गया है। उसका रुख कन्नौज की तरफ है। सुबह मैनपुरी सीमा पर एक अन्य दल नजर आया था, लेकिन अब तक उसकी आगे की जानकारी नहीं मिली है, जबकि चौथा दल मध्य प्रदेश के शिवपुरी में है।

loksabha election banner

मानसून में सक्रिय हुईं रेगिस्तानी टिड्डियां

मानसून में रेगिस्तानी टिड्डियां और सक्रिय हो गई हैं। अफ्रीका, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और राजस्थान के रेगिस्तानी हिस्से से कई दल मैदानी क्षेत्रों की ओर लगातार उड़ रहे हैं। राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश में हमला बोल रहे हैं। शुक्रवार शाम फर्रुखाबाद, शिवपुरी, मैनपुरी, सीतापुर, एटा में पांच दल नजर आए थे। कृषि विभाग ने अलर्ट जारी किया था।

शनिवार सुबह फर्रुखाबाद की ओर से टिड्डियों का दल कन्नौज पहुंचा। वहां से शाम चार बजे ककवन के रास्ते कानपुर में घुसा। जिला कृषि रक्षा अधिकारी आशीष ङ्क्षसह के मुताबिक टिड्डियों के उन्नाव की तरफ जाने की संभावना है। बिल्हौर तहसील के ग्रामीण क्षेत्र में भी रुक सकती हैं। टिड्डी दल किसी खेत या हरियाली वाली जगह पर बैठता है। आपदा रक्षक दल और कृषि विभाग के कर्मचारियों को निगरानी के लिए लगाया है। एटा से फर्रुखाबाद पहुंचा दल भी रात तक आगे निकल जाएगा।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.