Move to Jagran APP

कृषि बिल विरोधी आंदोलन पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का आया बयान, MSP को लेकर कही ये बात

Farm Bill Protest Latest Update मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर बहुत सारी बातें चलती रहती हैं लेकिन इसमें जो अच्छा लगे उसे ही चुनना चाहिए। वे बोले कि कुछ पिटे हुए पॉलिटिकल प्राणी भारत का दुष्प्रचार करने में छह वर्षों से लगे हैं।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Sat, 06 Feb 2021 04:54 PM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2021 04:54 PM (IST)
कृषि बिल विरोधी आंदोलन पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का आया बयान, MSP को लेकर कही ये बात
कानपुर के सर्किट हाउस में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी।

कानपुर, जेएनएन। Farm Bill Protest Latest Update कृषि बिल विरोधी आंदोलन देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय सेलेब्स के द्वारा किए गए ट्वीट्स ने मामले को और भी ज्यादा ज्वलंत बना दिया है। शुक्रवार को कानपुर में उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव ने प्रतिक्रिया दी थी तो वहीं, शनिवार को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपना पक्ष रखा। यहां उन्होंने सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से लोगों को अवगत कराया। इसके अलावा उन्होंने सर्किट हाउस में उपस्थित भाजपा नेता और कार्यकताओं को बजट की विशेषताएं भी बताईं। 

loksabha election banner

कृषि बिल विरोधी अांदोलन पर दी प्रतिक्रिया 

शनिवार को सर्किट हाउस में आयोजित वार्ता में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने कहा कि अमेरिका की किसी पाॅप स्टार के ट्वीट से हमें कोई असर नहीं पड़ता। हमें अपनी ईमानदारी को सिद्ध करने के लिए किसी भी अंतरराष्ट्रीय संस्था के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ने टकराव नहीं टाॅक का रास्ता अपनाया है। इस बिल में ऐसा कुछ भी नहीं है जो इसे काला कहा जाए। न तो एमएसपी खत्म होगी और न ही मंडियां।भाजपा आंदोलन से आगे आने वाली पार्टी है और हम आंदोलन का सम्मान करते हैं। अन्ना हजारे और बाबा रामदेव के आंदोलन का क्या हुआ यह सभी ने देखा है। पुलिस और सुरक्षा बल भी संवेदनशील तरीके से काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कृषि बिल विरोधी आंदोलन पर विदेशी सेलेब्स के ट्वीट पर राजू श्रीवास्तव ने दी प्रतिक्रिया, जानिए- क्या कहा

ट्विटर वॉर और कोरोना संकट पर बोले मंत्री 

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर बहुत सारी बातें चलती रहती हैं, लेकिन इसमें जो अच्छा लगे उसे ही चुनना चाहिए। वे बोले कि कुछ पिटे हुए पॉलिटिकल प्राणी भारत का दुष्प्रचार करने में छह वर्षों से लगे हैं। इतना ही नहीं वे लगातार भारत को असहिष्णु देश घोषित करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। कोरोना संकट के समय हमारे समक्ष कई चुनौतियां थीं जिनका सरकार और देशवासियों ने डटकर मुकाबला किया। साथ ही इस दौरान हमने टिड्डियों के साथ फिसड्डियों का हमला भी झेला और दोनों का बखूबी सामना किया। 

बजट पर बोले नकवी 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा पेश किया गया बजट लोगों के हित में है। इसका फायदा निश्चित ही आमजन को मिलेगा। प्रतिपक्षी नेतागण अैर राहुल गांधी बजट को नहीं समझ सकते। इसलिए वह क्या कहते हैं, इसका कोई मतलब नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.