Move to Jagran APP

गर्म हवा से तपी धरती, झुलस उठे तन

सीजन का सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार 18 से 20 किमी रफ्तार से चली हवा दोपहर के वक्त 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 31 Mar 2021 01:46 AM (IST)Updated: Wed, 31 Mar 2021 01:46 AM (IST)
गर्म हवा से तपी धरती, झुलस उठे तन
गर्म हवा से तपी धरती, झुलस उठे तन

सीजन का सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार, 18 से 20 किमी रफ्तार से चली हवा, दोपहर के वक्त 40.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा अधिकतम तापमान जागरण संवाददाता, कानपुर : फागुन की बौछार के बीच सूर्यदेव के तेवर तल्ख हो गए हैं। आसमान से बरसती आग के बीच मंगलवार को सीजन के सबसे गर्म दिन का रिकार्ड टूट गया। मौसम के इस बदलाव के बीच अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में 18 से 20 किमी की रफ्तार से चली गर्म हवा ने राहगीरों को झुलसाकर रख दिया।

loksabha election banner

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर पश्चिमी हवा रुक गई है, जिससे पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवा मैदान तक नहीं पहुंच रही है। ऐसी स्थिति बनने से मंगलवार का दिन सबसे गर्म रहा। रात में पारा चढ़कर 21.6 डिग्री पहुंच गया था जो सामान्य से 4.0 डिग्री अधिक रहा। सुबह की किरण फूटने के बाद जैसे-जैसे दिन चढ़ा पारा भी बढ़ता गया। अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। दोपहर में तपिश बढ़ेगी जबकि शाम के वक्त उमस रहेगी। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 30 मार्च को पिछले दस सालों में रहा तापमान

2011 : 30.6

2012 : 34.0

2013 : 31.6

2014 : 33.4

2015 : 35.6

2016 : 34.4

2017 : 40.2

2018 : 37.6

2019 : 37.8

2020 : 32.6

2021 : 40.2

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.