उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा, नकली जनेऊधारी हैं राहुल गांधी
कानपुर देहात के शिवली के महाविद्यालय में विधायक द्वारा स्थापित जन सहयोग केंद्र का उद्घाटन किया।
By AbhishekEdited By: Published: Wed, 21 Nov 2018 02:53 PM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 06:52 PM (IST)
कानपुर, जेएनएन। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा है कि राहुल गांधी नकली जनेऊधारी हैं, यह उन्होंने सोमनाथ मंदिर में उल्टे हाथ से आरती उतारकर स्पष्ट कर दिया है। वह बुधवार को शिवली के असई बैरी सवाई गांव पहुंचे, जहां रामजानकी महाविद्यालय परिसर के पास बने हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरा। यहां पर मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार पूर्वाह्न प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा कानपुर देहात के शिवली स्थित रामजानकी महाविद्यालय पहुंचे। यहां पर भाजपा विधायक प्रतिभा शुक्ला द्वारा बनाए गए जनसहयोग केंद्र का उद्घाटन किया। इसके बाद पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं भीम राव आंबेडकर के विचारों पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भीमराव आंबेडकर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों में समानता है। मोदी सरकार भी उन्हीं के बताए रास्ते पर चल रही है।
अपने संबोधन में डिप्टी सीएम ने विपक्षियों को भी आड़े हाथों लेते हुए राहुल गांधी पर कटाक्ष किया। कहा, राहुल गांधी ने सोमनाथ मंदिर में उल्टे (बाएं) हाथ से आरती उतार कर सिद्ध कर दिया कि वह नकली जनेऊधारी हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकियों के लिए जन्मस्थली है और प्रधानमंत्री मोदीजी ने उन्हें जहन्नुम भेजने का काम किया है। गोष्ठी के बाद शिक्षाधिकारियों के साथ बैठक की। अब यहां से वह मूसानगर स्थित केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के आश्रम में जाएंगे और श्रीमद भागवत कथा व संत सम्मेलन में भाग लेंगे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें