बांदा में डीआरएम ने किया निर्माणाधीन अंडरब्रिज का निरीक्षण, अधूरा कार्य देख व्यक्त की नाराजगी
डीआरएम झांसी औचक निरीक्षण करने के लिए चंबल एक्सप्रेस की विशेष बोगी से सीधा 452 नंबर गेट दुरेड़ी के निर्माणाधीन अंडर ओवर ब्रिज पहुंचे। वहां छाता लगवाकर बारिश के बीच उन्होंने निर्माणा कार्य देखा। कार्य को निर्धारित समयावधि मई माह तक हर हाल में पूरा कराने के निर्देश दिए।
बांदा, जागरण संवाददाता। मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष ने स्टेशन व परिक्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। दुरेड़ी अंडरब्रिज का निर्माण धीमी गति से मिलने पर नाराजगी जाहिर की। इसी तरह मालगोदाम में बिछ रहे स्लीपर का कार्य भी अूधरा मिला। कीचड़ व अधूरे कार्य को देखकर उन्होंने जल्द इसमें सुधार कराने के निर्देश दिए हैं। यात्री ट्रेनों के संचालन की स्थिति भी उन्होंने देखी है। कहा कि सर्दी की वजह से ट्रेनों की ज्यादा लेट लतीफी न हो। इसका विशेष ख्याल रखा जाए। स्टेशन में उपलब्ध यात्री सुविधआों का भी जायजा लिया है।
गुरुवार को डीआरएम झांसी औचक निरीक्षण करने के लिए चंबल एक्सप्रेस की विशेष बोगी से सीधा 452 नंबर गेट दुरेड़ी के निर्माणाधीन अंडर ओवर ब्रिज पहुंचे। वहां छाता लगवाकर बारिश के बीच उन्होंने निर्माणा कार्य देखा। कार्य को निर्धारित समयावधि मई माह तक हर हाल में पूरा कराने के निर्देश दिए। धीमी प्रगति मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए काम तेजी से कराने को कहा है।
संबंधित अधिकारीयों को सुविधाओं की बेहतरी के लिए उन्होंने निर्देशित किया। बाद में कार से रेलवे के गेस्ट हाउस में उन्होंने कुछ देर विश्राम किया। बाद में शाम को उन्होंने क्रूलाबी व रङ्क्षनग स्टाफ लॉबी का निरीक्षण किया। वहां उपलब्ध सुविधाओं को देखा। क्रु लाबी के निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने उपलब्ध स्टाफ से संरक्षित रेल संचालन के लिए संरक्षा उपायों की जानकारी ली। सभी का ज्ञानवर्धन किया। शौचालय व स्टेशन की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया है। उनके निर्देश में बांदा स्टेशन पर उपलब्ध एआटी व एआरएमई का त्रैमासिक निरीक्षण अधिकारीयों की टीम वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी अशोक प्रिय गौतम, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजिनीयर एके तिवारी एवं वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अतुल यादव ने किया। जिसमें सभी संस्थापन की परख अधिकारीयों की ओर से की गई। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक(तकनीकी) अमित सेंगर, वरिष्ठ मंडल इंजिनीयर समंवय सत्य प्रकाश मिश्र एवं वरिष्ठ मंडल इंजिनीयर एस सी दुबे उपस्थित रहे। संपर्क क्रांति से वह देरशाम अधिकारियों के साथ यहां से रवाना हुए हैं।
दोहरीकरण कार्य ने पकड़ी गति: डीआरएम ने बताया कि रेलवे दोहरी कार्य का कार्य भी तेजी से चल रहा है। संक्रमण की वजह से कुछ काम पूर्व में बाधित हुुआ था। लेकिन अब यह फिर चालू है। ट्रेनों के संचालन व यात्री सुविधआों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिससे यात्रियों को किसी तरह दिक्कत का सामना न करना पड़े। कोहरे व सर्दी का ट्रेनों के संचालन पर अभी ज्यादा असर नहीं है। संक्रमण से बचाव करते हुए ट्रेनों को संचालित किया जा रहा है।