Move to Jagran APP

अखंड शिवधाम आश्रम पर कब्जे का विवाद गरमाया

बिठूर के लवकुश नगर स्थित अखण्ड शिवधाम आश्रम पर कब्जे को लेकर बढ़ा विवाद।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 May 2021 01:50 AM (IST)Updated: Fri, 28 May 2021 01:50 AM (IST)
अखंड शिवधाम आश्रम पर कब्जे का विवाद गरमाया
अखंड शिवधाम आश्रम पर कब्जे का विवाद गरमाया

जागरण संवाददाता, कानपुर : बिठूर के लवकुश नगर स्थित अखण्ड शिवधाम आश्रम पर कब्जे को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। गुरुवार को बिठूर स्थित अवधूत आश्रम के महंत ब्रजानंद बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ आश्रम पहुंचे और आश्रम में रह रही डॉ. रेनू तिवारी पर आश्रम पर कब्जा करने का आरोप लगाकर धरने पर बैठ गए। जानकारी होने पर बिठूर ,पनकी, कल्याणपुर थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर रही है।

loksabha election banner

अखण्ड शिवधाम आश्रम के 98 वर्षीय महंत स्वामी प्रकाशानंद जी महाराज की मृत्यु बीमारी के चलते 10 मई को हो गयी थी। स्वामी प्रकाशानंद जी गोंडा जिले के रहने वाले थे। आश्रम में रहने वाली और खुद को आश्रम ट्रस्ट का अध्यक्ष बताते हुए डॉ. रेनू तिवारी ने स्वर्गीय स्वामी प्रकाशानंद का षोडशी कार्यक्रम किया था। जबकि महंत ब्रजानन्द अवधूत का कहना है स्वामी प्रकाशानंद जी महाराज एक ट्रस्ट बना गए हैं, जिसके अनुसार महामण्डलेश्वर दिव्यानन्द जी महाराज पीली कोठी वाले आश्रम की देखरेख करेंगे। आश्रम में साधू संत रह सकते हैं। गृहस्थ जीवन वाले नहीं। डॉ. रेनू तिवारी को आश्रम खाली कर देना चाहिए। डॉ. रेनू तिवारी का कहना है कि स्वामी जी उन्हें आश्रम की संस्था का अध्यक्ष बना गए थे, जिसके दस्तावेज भी उनके पास हैं। वह आश्रम परिसर में कौशल विकास कार्यक्रम को संचालित कर रहीं हैं। हॉस्टल भी है। जिसकी देखरेख वही करती हैं। गुरुवार को जब यह विवाद शुरू हुआ तो बड़ी संख्या में पुलिस आश्रम परिसर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की, लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। रात होने की वजह से पुलिस ने फिलहाल धरना दे रहे लोगों को वापस भेज दिया है, मगर आने वाले समय में यह मामला और तूल पकड़ सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.