Move to Jagran APP

कानपुर में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, कानून के राज में सबसे बड़ा लाभार्थी गरीब और वंचित वर्ग

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भाजपा जिलाध्यक्ष जिला प्रभारी मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारियों से मिलेंगे। इसके साथ सदस्यता के संबंध में पूरे कानपुर क्षेत्र की 17 जिला इकाइयों की बैठक करेंगे। जिसमें चुनाव के प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहेंगे।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Sat, 30 Oct 2021 09:35 AM (IST)Updated: Sat, 30 Oct 2021 04:30 PM (IST)
कानपुर में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, कानून के राज में सबसे बड़ा लाभार्थी गरीब और वंचित वर्ग
सीएसए में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की चुनाव संबंधी बैठक में धर्मेंद्र प्रधान और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने लिया हिस्सा।

कानपुर, जागरण संवाददाता। कानून के राज में सबसे बड़ा लाभार्थी गरीब और वंचित होता है। यह बात शनिवार को केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कही। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने समाज के विभिन्न वर्गों के लिए तमाम कल्याणकारी योजना चलाई हैं। इस समय देश व राज्य में एक निर्णायक, ईमानदार, दमदार और सब के लिए प्रयास करने वाली सरकारकाम कर रही है। वह चंद्रशेखर आजाद कृषि  विश्वविद्यालय में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की चुनाव संबंधी बैठक में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

loksabha election banner

इससे पहले बैठक में उन्होंने 17 जिला इकाइयों से आए जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रभारियों से कहा कि भाजपा एक बार फिर उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बनाने जा रही है। कानपुर का एक गौरवशाली इतिहास है। मां गंगा के किनारे पावन हैं। बुंदेलखंड भी उससे जुड़ा है, पहले पिछड़ा था अब वहां भी हमारी सरकार में विकास पकड़ चुका है। उत्तर प्रदेश में कुछ लोग पार्टी को ही परिवार मानते हैं। ऐसे एक नेता ने भाजपा पर टिप्पणी की। उनको बता दूं हमारा परिवार करोड़ो कार्यकर्ताओं का परिवार है। पिता, चाचा, पत्नी, भाई-भतीजावाद वाला परिवार नहीं है।

हमारा लक्ष्य बहुत बड़ा है। भारत माता की सदैव जय होनी चाहिए। बहुत काम हम लोगों ने किया है अभी बहुत काम करना शेष है। हमें भारत को विश्व गुरु बनाना है।  उन्होंने शहीद भगत सिंह, दीनदयाल उपाध्याय का उदाहरण देते हुए कहा कि हमको उनकी राह पर चलना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 13 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ लग चुकी है।

इस बैठक में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि गुंडे आज जेल में हैं और किसी भी मां बेटी को डरने की कोई जरूरत नहीं है। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है। पहले लोग गांव में साइकिल तक में बंदूक लेकर चलते थे। ऐसा वातावरण था। आज हमने ये वातावरण बदला है। आज गुंडागर्दी और माफियागिरी खत्म हुई है।

प्रदेश के महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि हर बूथ पर कम से कम 100 नए सदस्य पार्टी बनाएगी। सदस्यता 29 अक्टूबर से 25 दिसंबर तक चलेगी। बैठक में 14 जिलों की 17 जिला इकाइयों के 254 मंडलों के अध्यक्ष व प्रभारी, 17 जिला इकाइयों के अध्यक्ष व प्रभारी के अलावा विधानसभा प्रभारी भी मौजूद रहे। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की बैठक की अध्यक्षता क्षेत्र के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने की। बैठक में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सुधीर गुप्ता, प्रियंका रावत, विजय बहादुर पाठक, जिलाध्यक्ष सुनील बजाज, मोहित पांडेय, अनूप अवस्थी, दिनेश राय, अचल गुप्ता, देवेश कोरी भी रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.