Move to Jagran APP

इस्पात कारोबारियों के लिए संघर्ष करने का एलान

आयकर एंड हार्डवेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रविवार को लिया शपथ ग्रहण

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Nov 2021 01:38 AM (IST)Updated: Mon, 15 Nov 2021 01:38 AM (IST)
इस्पात कारोबारियों के लिए संघर्ष करने का एलान
इस्पात कारोबारियों के लिए संघर्ष करने का एलान

जासं, कानपुर : आयकर एंड हार्डवेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रविवार को शपथ ग्रहण करने के बाद कहा कि संगठन इस्पात के कारोबारियों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करेगा। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने सभी को शपथ ग्रहण कराई। व्यापारियों ने उन्हें बताया कि कुली बाजार के व्यापारियों के इस्पात नगर में भूखंड हैं, लेकिन वहां विकास नहीं कराया जा रहा।

loksabha election banner

किदवई नगर स्थित गेस्ट हाउस में हुए समारोह में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना व एसोसिएशन के सरंक्षक संत कुमार ओमर ने अध्यक्ष संत कुमार जाखोदिया, महामंत्री विवेक कुमार मिश्रा, चेयरमैन मेघराज अरोड़ा चेयरमैन, उपाध्यक्ष हरीश तुलसानी, ओम प्रकाश गुप्ता, संगठन मंत्री तरुण जाखोदिया, कोषाध्यक्ष नरेश गुप्ता आदि को शपथ दिलाई। इस मौके पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश के वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्रा, चन्द्राकर दीक्षित, श्याम शुक्ला, शेष नारायण त्रिवेदी, अतुल त्रिपाठी, अतुल द्विवेदी, आनंद शुक्ल, अजय शर्मा व मोहित तिवारी रहे।

...............

नए परिसीमन के हिसाब से बूथ समितियां गठित करेगी भाजपा

कानपुर : भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण जिला में 79 बूथ बढ़ गए हैं। इसके लिए कई बूथों के परिसीमन बदल गए हैं। इसलिए अब पार्टी नए सिरे से बूथों के परिसीमन के हिसाब से बूथों का गठन करेगी। यह निर्णय रविवार को भाजपा दक्षिण जिला इकाई की बैठक में लिया गया। बैठक में बूथों का गठन के साथ समीक्षा करने की जिम्मेदारी जिला पदाधिकारियों को सौंपी गई। बैठक में जिलाध्यक्ष डा. बीना आर्या, शिवराम सिंह, रामबहादुर यादव, संजय कटियार, अरविन्द वर्मा, शैलेन्द्र त्रिपाठी, ज्ञानू मिश्रा, शिवपूजन सविता, अनुराग शुक्ला रहे।

-------

बिठूर में बूथ पदाधिकारियों का सम्मान

बिठूर : बिठूर विधानसभा क्षेत्र के बूथ पदाधिकारियों का रविवार को सम्मान किया गया। बिठूर में साईं दरबार के पास स्थित गेस्ट हाउस में बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने 80 बूथ अध्यक्ष, 16 मंडल प्रभारी, 12 संयोजकों समेत 100 लोगों को सम्मानित किया। बैठक का आयोजन बिठूर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी रामदेव शुक्ला, ग्रामीण जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला, मंडल अध्यक्ष पुष्कर शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष गया प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष सुमन शुक्ला, जिला मंत्री महिला मोर्चा श्वेता सिंह, वैभव दीक्षित, गोविद दीक्षित, पवन गुप्ता रहे।

-------

बच्चों को सौंपा जरूरत का सामान

कानपुर : रोटरी क्लब आफ कानपुर इंडस्ट्रीयल की पदाधिकारियों ने रविवार को बाल दिवस के मौके पर नेहरू नगर स्थित अंध विद्यालय में बच्चों को जरूरत का सामान सौंपा। क्लब की सदस्यों ने बच्चों को स्कूल यूनिफार्म, जूता-मोजा, बिस्कुट, चाकलेट व अन्य जरूरी सामान दिया। वहीं, बच्चों ने इस मौके पर शानदार गीत की प्रस्तुति से सभी का दिल जीता। यहां विवेक करवा, कपिल भाटिया, ममता भाटिया, रितु लार्ड, सुनंदा करवा आदि उपस्थित रहीं।

-----------------------

अस्पृश्यता मुक्त भारत के लिए समरसता अभियान चलाएगा विहिप

जागरण संवाददाता, कानपुर : अस्पृश्यता मुक्त भारत के लिए विश्व हिदू परिषद जल्द ही समरसता अभियान चलाएगा। यह जानकारी विहिप के केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा अखिल भारतीय समरसता प्रमुख देव जी रावत ने पत्रकार वार्ता में दी। उनके साथ केंद्रीय समरसता टोली प्रमुख अंगद सिंह और विहिप के प्रांत संगठन मंत्री मधुराम भी थे।

विहिप प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश में ऐसा माहौल तैयार किया जाएगा जिससे गांव-गांव में लोगों को देव दर्शन सुलभ हों। गांव के कुएं से सभी पानी भरने का पूरा अधिकार हो। साथ ही हिदुओं में किसी की मृत्यु के मामले में श्मशान में भूमि मिलने में कोई समस्या न हो। उनके मुताबिक विहिप कार्यकर्ता सेवा बस्ती में रहने वालों को अपने परिवार का मित्र बनाएंगे। इसके तहत ही विहिप गांवों में अलग-अलग जाति के लोगों को एक साथ बैठाकर धार्मिक अनुष्ठान कराएगा। साथ ही सहभोज भी होंगे।

उन्होंने बताया कि संगठन ने शनिवार और रविवार को कानपुर प्रांत का दो दिवसीय समरसता सम्मेलन आयोजित किया। इसमें जिला समरसता प्रमुख मौजूद रहे। इसमें तय किया गया कि शहरों की सेवा बस्तियों में सिलाई केंद्र, बाल संस्कार केंद्र, ब्यूटी पार्लर ट्रेनिग दिलाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही महापुरुषों की जयंती भी मनाई जाएगी। जो गरीब परिवार हैं, उनकी बेटियों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति, वंचित समाज के युवकों को छोटी-छोटी चीजों के हुनर सिखा कर उनकी आर्थिक उन्नति की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.