Move to Jagran APP

फास्टैग अनिवार्यता की तारीख करीब होने के बावजूद इंतजाम अधूरे, कानपुर से जुड़े राजमार्गों की जानें स्थिति

कानपुर-दिल्ली प्रयागराज व कानपुर-लखनऊ हाईवे पर टोल प्लाजा पर और सुधार जरूरी। कुछ लेन पर सेंसर कर रहा काम तो कई बार परेशान होते वाहन सवार आ रहीं शिकायतें। ईंधन व प्रदूषण जैसी समस्याओं से बचाने की सोच साकार होने में अभी रोड़े अटक रहे हैं।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Sat, 06 Feb 2021 06:40 AM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2021 06:40 AM (IST)
फास्टैग अनिवार्यता की तारीख करीब होने के बावजूद इंतजाम अधूरे, कानपुर से जुड़े राजमार्गों की जानें स्थिति
कानपुर से जुड़े हाईवे पर टोल प्लाजा की सांकेतिक तस्वीर।

कानपुर, जेएनएन। 16 फरवरी से टोल प्लाजा पर फास्टैग अनिवार्यता की मियाद है, लेकिन अभी तक इंतजाम नाकाफी हैं। कुछ टोल प्लाजा की लेन पर सेंसर ठीक काम करने लगा है तो कई में वाहन सवारों को परेशानी हो रही है। इसको लेकर शिकायतें अक्सर सामने आने से वाहन सवारों को जाम, ईंधन व प्रदूषण जैसी समस्याओं से बचाने की सोच साकार होने में अभी रोड़े अटक रहे हैं। 

loksabha election banner

यहां देखने को मिलीं दिक्कतें

कानपुर से दिल्ली जाने वाले रास्ते पर कानपुर देहात में स्थित बारा, औरैया के अनंतराम, कानपुर-लखनऊ हाईवे पर नवाबगंज, कानपुर-प्रयागराज हाईवे, कानपुर-सागर राजमार्ग पर घाटमपुर और महोबा के खन्ना में टोल प्लाजा हैं। शुक्रवार को कानपुर देहात स्थित बारा टोल प्लाजा पर दोनों तरफ वाहनों की कतार पहले जैसी नहीं दिखी। हालांकि, एक-दो लेन पर सेंसर की समस्या बरकरार नजर आई। यहां हैंड स्कैनर लिए कर्मचारी दौड़ते रहे। इससे दिक्कतें हुईं। अब तक 83 फीसद वाहनों में फास्टैग लगा मिला। 

वहीं, कानपुर-लखनऊ हाईवे स्थित नवाबगंज टोल प्लाजा पर अब तक टोल कर्मियों को कोई प्रशिक्षण या फास्टैग की अनिवार्यता के दौरान पैदा होने वाली समस्याओं को लेकर किसी तरह का डेमो नहीं दिया जा रहा है। इससे वाहन सवारों को निकलने में दिक्कतें हो रही हैं।

अब 30 सेकेंड में ही निकल रहे वाहन

दैनिक जागरण के अभियान के बाद अनंतराम टोल प्लाजा पर व्यवस्था सुधरी और फास्टैग लेन में लगने वाली लाइन बंद हो गई है। अब 30 सेकेंड में ही वाहन निकल रहे हैं। यहां पर औसतन हर रोज 16 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। एजीएम सत्यवीर ने बताया कि व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। वाहन चालकों को कोई दिक्कत नहीं है।     

प्रयागराज हाईवे पर सेंसर दे रहे दगा 

कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर हाईवे के बड़ौरी व कटोघन टोल में शुक्रवार को हालात ठीक नजर नहीं आए। अपराह्न ढाई बजे कटोघन टोल प्लाजा के दोनों तरफ इक्का-दुक्का वाहन निकलने पर भी समस्या रही। वहीं, बड़ौरी टोल में तीन लेन में लगे सेंसर में एक काम नहीं करता मिला। एक वाहन गुजरने में तीन मिनट तक का समय लगा। वाहन चालक रामसुमेर व इकबाल ने बताया कि कई बार पांच से आठ मिनट तक का समय लगता है। टोल मैनेजर प्रभाकर मिश्र ने बताया कि टोल प्लाजा में तैयारियां पूरी हैं।   

इन लोगों की भी सुनिए 

  • तैयारियां लगभग पूरी हैं। कर्मचारी वाहन सवारों को उनके फास्टैग से जुड़ी जानकारियां दे रहे हैं। फास्टैग न होने पर दोगुना टैक्स पडऩे को लेकर भी बताया जा रहा है। सेंसर दुरुस्त हैं। किसी भी लेन में समस्या नहीं होने दी जाएगी। 
  • वाहन सवार गलत दिशा में फास्टैग लगाते हैं। इससे रीडिंग में दिक्कत होती है। वाहन के विंडस्क्रीन पर बीच में फास्टैग लगाना चाहिए। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। 16 फरवरी से कोई भी समस्या नहीं होगी। - मनोज शर्मा, डीजीएम, बारा टोल प्रबंधन, कानपुर देहात। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.