फर्रुखाबाद में किशोरी की हत्या कर निर्वस्त्र शव खेत में फेंका, दुष्कर्म की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
शनिवार शाम को कमालगंज थाना क्षेत्र के श्रंगीरामपुर में श्मशान घाट के पास स्थित सेवानिवृत शिक्षक मंशानाथ मिश्रा के खेत में 15-16 वर्षीय किशोरी का निर्वस्त्र अवस्था में शव पड़ा मिला। वहां से गुजरे लोगों ने जब उसे देखा तो पुलिस को जानकारी दी।
फर्रुखाबाद , जागरण संवादाता। कन्नौज जिले की गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से दो दिन पहले घर से लापता हुई बालिका का शव श्रंगीरामपुर श्मसान घाट के पास खेत में निर्वस्त्र पड़ा मिला। पुलिस के साथ स्वाट टीम व फारेंसिक टीम पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। बालिका के पिता ने बताया कि दो दिन पहले वह घर से गायब हो गई थी। इसकी गुमशुदगी गुरसहायगंज में दर्ज कराई है।
शनिवार शाम करीब छह बजे पुलिस को श्रंगीरामपुर निवासी सतीश चंद्र ने खेत में शव पड़े होने की सूचना दी। थानाध्यक्ष अमरपाल सिंह फोर्स के साथ जांच पड़ताल की। बालिका के शव पर कोई कपड़े नहीं थे। यूपी 112 के कर्मचारियों ने अंगौछा डालकर शव ढक दिया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि सेवानिवृत शिक्षक मंशानाथ मिश्रा के खेत को गांव के ही सतीश बटाई पर लिए हैं। सतीश ने बताया कि वह शाम को आए तो खेत के किनारे लगे तार टूटे थे। जब वह खेत में घुसा तो वहां एक बालिका का शव पड़ा था। बालिका का चेहरा झुलसा हुआ है तथा पैर को जानवरों द्वारा नोंचा गया है। परिस्थितियों के मुताबिक बालिका से दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। देर शाम को गुुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने शव की शिनाख्त अपनी 11 वर्षीय पुत्री के रूप में की। उसने बताया कि 20 जनवरी को वह तेरहवीं संस्कार में भाग लेने के लिए अपनी ससुराल गया था। वहां से लौटकर आया तो पुत्री गायब थी। उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि घटना के पर्दाफाश के लिए एसओजी और फारेंसिक टीम को लगाया गया है। बालों में भूसा लगा होने से भूसे की कोठरी में भी रखने का अनुमान लगाया जा रहा है।
कक्षा छह की छात्रा थी बालिका: ग्रामीण ने बताया कि उसकी पुत्री कक्षा छह की छात्रा थी। वह और उसकी पत्नी ससुराल गए थे। इसी दौरान कोई बहला-फुसलाकर उसे ले गया और हत्या कर शव फेंक दिया।
घटनास्थल से नौ किमी है दूर है गांव: जहां पर बालिका का शव फेंका गया है, वहां से बालिका का गांंव नौ किलोमीटर की दूरी पर है। इससे माना जा रहा है कि हत्यारों ने बालिका का शव सिंघीरामपुर श्मसान घाट पर जलाने की मंशा से लेकर आए थे, लेकिन वह खेतों में फेंककर