Smart City Campaign: साइक्लॉथन से दिया कानपुर को प्रदषण मुक्त करने का संदेश, ईंधन भी बचाने की पहल
कानपुर में शनिवार की सुबह नगर निगम मुख्यालय मोतीझील से साइकिल रैली को रवाना किया गया जो अटल घाट पर संपन्न हुई। साइकिल पर सवार लोगों ने पर्यावरण के प्रति जागरूक किया और प्रदूषण मुक्त शहर बनाने का संकल्प दिलाया।
कानपुर, जेएनएन। स्मार्ट सिटी मिशन द्वारा साइक्लॉथन से शनिवार की सुबह शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने अौर ईधन बचाने का संदेश दिया गया। सुबह साढ़े सात बजे नगर निगम मुख्यालय मोतीझील से साइकिल यात्रा शुरू हुई, जिसे महापौर प्रमिला पांडेय, मंडलायुक्त डॉ राजशेखर अौर नगर अायुक्त अक्षय त्रिपाठी ने हरी झड़ी दिखाकर रवाना किया। गंगा किनारे अटल घाट पर साइक्लॉथन का समापन हुआ और लोगों को प्रदूषण मुक्त शहर बनाने का संकल्प दिलाया गया।
मोतीझील से साइिकल यात्रा नगर अायुक्त अावास स्वरूप नगर से होते हुए बेनाझाबर से मंडलायुक्त अावास से कंपनी बाग से निकलते हुए गंगा किनारे अटल घाट पर संपन्न हुई। इस यात्रा के लिए साइकिल क्लब वालों को अामंत्रित किया गया। इस दौरान कोविड नियमों का पालन कराया गया। मास्क लगाने के साथ ही शारीरिक दूरी का पालन किया जा रहा था।
साइकिल यात्रा (साइक्लॉथन) का मुख्य उद्देश्य रहा कि लोग ज्यादा से ज्यादा साइकिल का प्रयोग करें। इससे ईधन बचने के साथ ही प्रदूषण पर लगाम लगेगी। यात्रा में शामिल सभी लोगों को स्मार्ट सिटी मिशन की तरफ से प्रमाण पत्र दिया गया। मोतीझील से लेकर अटल घाट तक साइिकल यात्रा से लोगों को सफाई के साथ गंगा में गंदगी न फेंकने की नसीहत दी गई। साथ ही गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग करके दिया जाए ताकि उसका समय पर निस्तराण हो सके।