कानपुर: कार की गैस किट में गांजा रखकर करते थे तस्करी, क्राइम ब्रांच और पुलिस ने 5 तस्कर को किया गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच और रेल बाजार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम बनाकर रेल बाजार थाना क्षेत्र से शुक्रवार को एक गांजा तस्कर गिरोह को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपितों के पास से पुलिस ने एक कार और 65 किलो गांजा बरामद किया है।
कानपुर, जागरण संवाददाता। मध्य प्रदेश से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश में तस्करी करने वाले एक गैंग को क्राइम ब्रांच और रेल बाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा। टीम ने 65 किलो गांजे के साथ 5 आरोपितों को गिरफ्तार किया। टीम पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
क्राइम ब्रांच और रेल बाजार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम बनाकर रेल बाजार थाना क्षेत्र से शुक्रवार को एक गांजा तस्कर गिरोह को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपितों के पास से पुलिस ने एक कार और 65 किलो गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत बाजार में लाखों रुपए है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम कन्नौज निवासी दीपक सविता व अनुज कुमार और मध्य प्रदेश निवासी राकेश मीणा उमाशंकर मीणा व मुकेश कुमार राठौर बताया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
गैस किट में गांजा रखकर करते थे तस्करी: आरोपितों के पास से पुलिस ने अल्टो 800 कार बरामद की है। जिसमें गैस किट लगी हुई है। आरोपितों ने उस गैस किट की टंकी को काटा हुआ है। इसी गैस किट की टंकी में गांजा भर कर आरोपित तस्करी करते थे।