Move to Jagran APP

महोबा में छह साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में पूर्व मंत्री का भतीजा गिरफ्तार, न्यायालय ने जारी किया था वारंट

सोनू सिंह ने 2015 में डंपर फाइनेंस कराने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कराए थे। उसने डंपर भी निकलवा लिया था। जब इसका पता उसकी भाभी रमा सिंह पत्नी अवनेंद्र सिंह उर्फ राजू सिंह को चला तो उन्होंने खरेला थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Sat, 24 Apr 2021 01:23 PM (IST)Updated: Sat, 24 Apr 2021 01:23 PM (IST)
महोबा में छह साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में पूर्व मंत्री का भतीजा गिरफ्तार, न्यायालय ने जारी किया था वारंट
महोबा में पुलिस की गिरफ्त में पूर्व मंत्री का भतीजा।

महोबा, जेएनएन। वर्ष 2015 में हुए धोखाधड़ी के एक मामले में पूर्व मंत्री बादशाह सिंह के भतीजे पुष्पराज उर्फ सोनू सिंह को थाना खरेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय के समक्ष पेश करके जेल भेजा जाएगा। पूर्व मंत्री के भतीजे के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ था। इसी आधार पर शुक्रवार की रात प्रभारी निरीक्षक खरेला विजय कुमार सिंह टीम के उपनिरीक्षक उमेश कुमार, सिपाही हवन कुमार के साथ आरोपित के मकान पर दबिश दी। बताया कि न्यायालय सिविल जज जूनियर डिविजन चरखारी द्वारा जारी प्रोसेस एनबीडब्ल्यू अंतर्गत धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के मामले में लिप्त पूर्व मंत्री के भतीजे पुष्पराज सिंह उर्फ सोनू सिंह पुत्र राघवेन्द्र सिंह निवासी खरेला को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। एसएचओ ने बताया कि एनबीडब्लू वारंट जारी हुआ था। साल 2015 का मामला है। थाने से इसका कोई अब मतलब नहीं है। क्योंकि मामले की चार्जशीट पहले ही दाखिल की जा चुकी है।

loksabha election banner

ये है पूरा मामला: सोनू सिंह ने 2015 में डंपर फाइनेंस कराने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कराए थे। उसने डंपर भी निकलवा लिया था। जब इसका पता उसकी भाभी रमा सिंह पत्नी अवनेंद्र सिंह उर्फ राजू सिंह को चला तो उन्होंने खरेला थाने में उसके खिलाफ फर्जी दस्तावेज लगाने तथा उसकी बिना रजामंदी के उसके नाम से फाइनेंस कराने का मुकदमा दर्ज कराया था। रमा सिंह खरेला कि निर्वतमान जिला पंचायत सदस्य हैं। आरोपित सोनू सिंह की मां आशा सिंह खरेला नगर पंचायत अध्यक्ष हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.