Covid-19 News Kanpur: धीरे-धीरे नीचे आ रहा कोरोना का ग्राफ, एक दिन में 22 की मौत और 407 नए केस मिले
कानपुर शहर में पिछले डेढ़ माह से रफ्तार पकड़ चुका कोरोना वायरस का प्रकोप अब धीरे धीरे नीचे आने लगा है। नए मरीजों की संख्या घटी है तो स्वस्थ होने वालों की रफ्तार तेज हुई है। अबतक जिले में 9174 एक्टिव केस रह गए हैं।
कानपुर, जेएनएन। एक महीने बाद कोरोना का संक्रमण निचले स्तर पर पहुंच गया है। रविवार को संक्रमण से 22 लोगों की मौत हुई, जबकि 407 पॉजिटिव मिले हैं। नौ अप्रैल को 617 संक्रमित आए थे। उस दिन संक्रमण की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हुई थी। अब तक 1467 की मौत हो चुकी है। जिले में 9174 एक्टिव केस रह गए हैं। रविवार को 1380 मरीज स्वस्थ हुए। इनमें 99 को अस्पताल से छुट्टी मिली, जबकि 1281 का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। पॉजिटिव केस 10 अप्रैल के बाद से तेजी से बढ़े हैं।
निमोनिया, सेप्टिसीमिया, हाइपरटेंशन से मौत
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार ज्यादातर मरीजों की मौत निमोनिया, सेप्टिसीमिया, हाइपरटेंशन, वायरल निमोनिया की वजह से हुई। इसमें महाराजपुर निवासी 84 वर्षीय बुजुर्ग, नानकारी की 72 साल की वृद्धा, बर्रा की 63 वर्षीय वृद्धा, काकादेव के 70 साल के वृद्ध, चकेरी की 45 वर्षीय महिला, नौबस्ता की 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला, पनकी के 46 साल के पुरुष, नौबस्ता की 68 वर्षीय वृद्धा, सावित्री नगर की 45 वर्षीय महिला, बर्रा के 48 साल के पुरुष, कालपी रोड के 26 साल के युवक, किदवई नगर की 75 साल की वृद्धा, रामपुरम के 76 वर्षीय बुजुर्ग, किदवई नगर के 68 साल के बुजुर्ग, किदवई नगर की 58 साल की महिला, गोविंद नगर की 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला, किदवई नगर की 80 साल की वृद्धा, रतनलाल नगर के 76 वर्षीय वृद्ध, किदवई नगर के 69 साल के वृद्ध, कुरुसवां के 55 साल के पुरुष, दयानंद विहार के 68 वर्षीय बुजुर्ग, चंद्र विहार के 75 साल के वृद्ध शामिल हैं।
इन क्षेत्रों से मिले संक्रमित
दबौली, आजाद नगर, चकरपुर, हरजिंदर नगर, ज्ञान वाटिका, बर्रा, शारदा नगर, गुजैनी, रावतपुर, बनिया बाजार, नवीन नगर, केशव नगर, रामादेवी, तेजाब मिल, मिर्जापुर, हंस नगर, सजारी, राणा प्रताप नगर, गोपालपुर, खपरा मोहाल, सरोजनी नगर, जाजमऊ, गीता नगर, आजाद नगर, ओमपुरवा, उस्मानपुर, रंजीत नगर, सर्किट हाउस, सर्वोदय नगर, गोङ्क्षवद नगर, चकेरी, अर्मापुर, लाल बंगला, पनकी, विनायकपुर, मथुरी मोहाल, लखनपुर, तिलक नगर, आनंदपुरी, गड़रियनपुरवा आदि।
1821 में मिले कोरोना जैसे लक्षण : स्वास्थ्य विभाग के विशेष अभियान में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से 1821 लोग चिह्नित किए गए। इनमें कोरोना जैसे लक्षण मिले हैं। 1815 का सैंपल लिया गया।