Coronavirus Cases In Kanpur: कोरोना से 26 हारे जिंदगी की जंग, शहर में 2165 नए संक्रमित
Coronavirus Cases In Kanpur स्वास्थ्य विभाग की 721 टीमों ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के 41745 घरों का सर्वे किया। यहां कोरोना जैसे लक्षणों वाले 964 लोगों को चिह्नित किया गया। इसमें से 955 के नमूने लिए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 7282 लोगों के नमूने की जांच हुई।
कानपुर, जेएनएन। Coronavirus Cases In Kanpur: कोरोना संक्रमण की चेन लंबी होती जा रही है। शारीरिक दूरी का पालन न करना, बेवजह इधर उधर जाने की आदत और मास्क न पहनना भारी साबित हो रहा है। शनिवार को 26 लोग संक्रमण की चपेट में आकर जिंदगी की जंग हार गए, जबकि 2165 नए पॉजिटिव सामने आए हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 17224 पहुंच गई है। 1265 लोग स्वस्थ भी हुए, जिनमें 28 को अस्पताल से छुट्टी मिली और 1217 का होम आइसोलेशन पूरा हो गया। अब तक संक्रमण की वजह से 1060 लोगों की मौत हो चुकी है।
संक्रमण से तोड़ा दम : स्वरूप नगर के 60 साल के बुजुर्ग, कल्याणपुर की 70 वर्षीय वृद्धा, श्याम नगर के 65 वर्षीय वृद्ध, घाटमपुर की 48 साल की महिला, शास्त्री नगर के 44 साल के पुरुष, तात्याटोपे नगर की 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला, लखनऊ की 72 वर्षीय वृद्धा, गोपाल नगर की 63 वर्षीय वृद्धा, तुलसी नगर के 40 साल के युवक, रावतपुर गांव के 78 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक, दयाल बाग की 64 वर्षीय वृद्धा, पनकी के 75 साल के बुजुर्ग, नयागंज की 58 वर्षीय महिला, काकादेव के 43 वर्षीय पुरुष ने संक्रमण की वजह से दम तोड़ा। छह अन्य मरीजों की हैलट, चार की नारायणा, एक की रामा और एक की द्विवेदी हॉस्पिटल में मृत्यु हुई।
इन क्षेत्रों से आए नए संक्रमित: अर्मापुर, बर्रा, आरके नगर, नवीन नगर, विनायकपुर, काकादेव, मेडिकल कॉलेज परिसर, विनायपुर, परमट, काहू कोठी, दबौली, लालबंगला, पनकी, मथुरी मोहाल, लखनपुर, बिल्हौर, आइआइटी, रतनलाल नगर, परेड, विष्णुपुरी, जनरलगंज, केशव नगर, रामादेवी, परमपुरवा, गड़रियनपुरवा, सर्वोदय नगर, योगेंद्र विहार, रंजीत नगर, आनंदपुरी, सिविल लाइन, तिलक नगर, सर्किट हाउस, राजापुरवा, हरीपुरवा, बारादेवी, तेजाब मिल, चकेरी, साकेत नगर, विकास नगर, गुजैनी, दबौली, उस्मानपुर, हरङ्क्षजदर नगर, ओमपुरवा आदि।
721 टीमें ने खोजे 964 संभावित संक्रमित : स्वास्थ्य विभाग की 721 टीमों ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के 41745 घरों का सर्वे किया। यहां कोरोना जैसे लक्षणों वाले 964 लोगों को चिह्नित किया गया। इसमें से 955 के नमूने लिए गए।
एंटीजन के 2767 सैंपल से मिले 269 पॉजिटिव : स्वास्थ्य विभाग की ओर से 7282 लोगों के नमूने की जांच हुई। एंटीजन के 2767 सैंपल से 269 पॉजिटिव मिले। आरटीपीसीआर से 4499 और ट्रूनॉट से 16 की जांच हुई है।