Move to Jagran APP

कांग्रेस करा रही राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, लैपटाॅप, मोबाइल और टैबलेट मिलेगा इनाम

कानपुर के तिलक हाल में प्रतियोगिता आयोजन को लेकर बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों के लए टेबल ही छोटी पड़ गई जिससे अफरा तफरी की स्थिति बन गई।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Thu, 03 Sep 2020 08:50 AM (IST)Updated: Thu, 03 Sep 2020 05:31 PM (IST)
कांग्रेस करा रही राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, लैपटाॅप, मोबाइल और टैबलेट मिलेगा इनाम
कांग्रेस करा रही राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, लैपटाॅप, मोबाइल और टैबलेट मिलेगा इनाम

कानपुर, जेएनएन। कांग्रेस राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन कर जा रही है, जिसमें प्रतिभाग करने वाले मेधावियों को लैपटॉप, मोबाइल और टैबलेट बतौर पुरस्कार दिया जाएगा। इसी को लेकर वार्ता के लिए बुधवार को तिलक हाल में बैठक के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों के लिए टेबल छोटी पड़ गई। महानगर कांग्रेस के साथ सभी अनुसांगिक संगठन के पदाधिकारियों के पहुंचने से ऐसे हालात पैदा हुए और नेताओं में अफरा तफरी का माहौल बन गया।

loksabha election banner

तिलक हॉल में हुई प्रेस वार्ता

आॅल इंडिया कांग्रेस कमेटी प्रदेश में राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन करा रही है। इस संबंध में तिलक हाल में प्रेसवार्ता आयोजित की गई थी। इसमें महानगर कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री, नगर ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष ऊषारानी कोरी, कानपुर देहात के अध्यक्ष नरेश कटियार, अल्पसंख्यक कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष तुफैल अहमद और शहर से अध्यक्ष फहद अब्बासी, महिला जोनल की अध्यक्ष प्रतिभा अटल पाल, शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शबनम आदिल, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुनीत राज शर्मा, सेवादल से जिलाध्यक्ष मोहित दीक्षित के साथ सभी संगठनों के दूसरे पदाधिकारी भी पहुंच गए।

प्रेसवार्ता के लिए इतने लोगों के एक साथ आने पर वार्ता की मेज छोटी पड़ गई। निवर्तमान अध्यक्ष ने माइक संभाला और खड़े होकर प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी देनी शुरू की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शहर कांग्रेस के साथ सभी अनुसांगिक संगठनों को प्रेसवार्ता कर प्रतियोगिता की जानकारी सार्वजनिक करने के निेर्देश दिए थे। इसलिए सभी संगठनों के पदाधिकारी एक ही समय पर तिलक हाल पहुंच गए और अफरा तफरी का माहौल बन गया।

दो दिन होगी ऑनलाइन परीक्षा

राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 13 और 14 सितंबर को ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। इसमें 17-22 वर्ष के युवा भाग ले सकते हैं। भाग लेने वालों को www.yuvajosh.in पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद एक लिंक भेजा जाएगा जिस पर युवा ऑनलाइन परीक्षा दे सकेंगे। फेसबुक पेज yuvajosh20 ट्वीटर @yuvajosh20 और इंस्टाग्राम yuvajosh20 पर परीक्षा से जुड़ी तमाम जानकारियां दी गई हैं। प्रथम पुरस्कार लैपटाॅप, द्वितीय मोबाइल और तृतीय पुरस्कार में टैबलेट दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.