सोनभद्र में प्रियंका को गिरफ्तार किए जाने पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन Kanpur News
तिलक हॉल से जुलूस निकालकर कोतवाली पहुंचे थे कांग्रेसी पुलिस गिरफ्तार कर ले गई पुलिस लाइन।
कानपुर, जेएनएन। सोनभद्र में प्रियंका वाड्रा की गिरफ्तारी से आक्रोशित कांग्रेसियों ने शुक्रवार को कोतवाली चौराहे पर प्रदर्शन किया। पुलिस कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई, जहां वे नारेबाजी करते रहे।शुक्रवार को सोनभद्र पहुंचीं प्रियंका वाड्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसकी सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो यहां भी कोंग्रेसी भड़क गए।
आनन फानन तिलक हॉल में कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियो की बैठक बुलाई गई। जिसके बाद तय हुआ कि पदाधिकारी प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में जुलुस निकालकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और गिरफ्तारी भी देंगे। तिलक हाल से कांग्रेसी जुलुस निकालकर कोतवाली चौराहा पहुंचे। यहां पहले से मौजूद पुलिस बल से धक्का मुक्की के बाद कांग्रेसियों को बस में भरकर पुलिस लाइन ले जाया गया। हालांकि पुलिस लाइन में कोंग्रेसियों की संख्या कम थी। जिस भी कार्यकर्ता को पता चला वो भी पुलिस लाइन पहुंच गया। पुलिस कांग्रेसियों को मुचलके पर छोडऩे की बात कह रही है।