Move to Jagran APP

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, बंद करा दिए टोल प्लाजा के बूथ

किसान बिल के विरोध में लखनऊ में प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कानपुर शहर के कांग्रेस नेताओं ने उन्नाव के नेताओं के साथ मिलकर नवाबगंज टोल प्लाजा पर बूथों पर अवागमन बंद कराकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Mon, 28 Sep 2020 03:38 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 03:38 PM (IST)
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, बंद करा दिए टोल प्लाजा के बूथ
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी।

कानपुर, जेएनएन। लखनऊ में किसान बिल के विरोध में प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने कानपुर से निकले कांग्रेस नेताओं ने उन्नाव पहुंचकर लखनऊ कानपुर हाईवे पर ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। टोल प्लाजा के बूथों पर आवागमन बंद करा दिया, जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। करीब डेढ़ घंटे तक हाईवे पर यातायात ठहरा रहा।

loksabha election banner

कानपुर शहर अध्यक्ष हरि प्रकाश अग्निहोत्री, पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी, सुहेल अंसारी सोमवार को लखनऊ में किसान बिल के विरोध में प्रस्तावित कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे। लखनऊ पहुंचने से पहले कांग्रेसियों का काफिला नवाबगंज टोल प्लाजा पर रोक दिया गया। इसके बाद कांग्रेसियों ने टोल प्लाजा के बूथों पर वाहनों का अवागमन बंद करा दिया। यहां पर उन्नाव जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन किया, इस दौरान दो टोल बूथ बंद रहे।

कांग्रेसियों ने किसान बिल को किसान विरोधी बताया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने किसान बिल को वापस लेने की मांग की, इस दौरान लखनऊ-कानपुर हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। उन्नाव कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह, जावेद कमाल, पुत्तीलाल ने कार्यकर्ता ओं के साथ जमकर प्रदर्शन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.